फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   There are flaws in smart meters, they should be installed only after taking consent

Bareilly News: स्मार्ट मीटर में खामियां, सहमति लेने के बाद ही लगाए जाएं

Sat, 19 Jul 2025 03:04 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 19 Jul 2025 03:04 AM IST
विज्ञापन
There are flaws in smart meters, they should be installed only after taking consent
बरेली। स्मार्ट मीटर लगाने व बिजली निगम के मुख्य अभियंता कार्यालय परिसर के मंदिर से पुजारी हटाने के विरोध में शुक्रवार को सपाइयों ने डीएम व बिजली निगम के मुख्य अभियंता को ज्ञापन सौंपा। स्मार्ट मीटर लगाने का काम छह महीने तक रोकने की मांग की।
विज्ञापन

सपा प्रवक्ता मयंक शुक्ला ने कहा कि स्मार्ट मीटर लगाने से पहले उपभोक्ताओं की सहमति लेना अनिवार्य होना चाहिए। इससे पहले उपभोक्ताओं को नए मीटर के बारे में पूरी जानकारी भी दी जाए। किसानों को रोस्टर के अनुसार बिजली मिले।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि मुख्य अभियंता परिसर मंदिर से पुजारी को हटाया जा रहा है। यह गलत है। इस पर मुख्य अभियंता ज्ञान प्रकाश ने बताया कि मंदिर से पुजारी हटाने की तैयारी नहीं है। अवैध तरीके से आवासों में रहने वालों को हटाया जा रहा है। इस मौके पर भुवनेश यादव, रजत मिश्रा, मुशाहिद खान, आसिफ खान, जावेद गद्दी, अकीब गद्दी समेत अन्य लोग मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed