फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   There are 80 thousand dogs in the city, but only 2259 were sterilized in nine months

Bareilly News: शहर में 80 हजार कुत्ते, नौ माह में सिर्फ 2259 का ही बधियाकरण

Fri, 25 Jul 2025 02:33 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 25 Jul 2025 02:33 AM IST
विज्ञापन
There are 80 thousand dogs in the city, but only 2259 were sterilized in nine months
बरेली। नगर निगम के आंकड़ों के मुताबिक शहर में 80 हजार से अधिक आवारा कुत्ते हैं। टेंडर लेने वाली फर्म नौ माह में सिर्फ 2259 कुत्तों को पकड़कर बधियाकरण कर सकी है। इसके बदले 917 रुपये प्रति कुत्ते की दर से नगर निगम फर्म को 20 लाख रुपये से अधिक की रकम का भुगतान कर चुका है। फर्म की सुस्ती की वजह से शहर में कुत्तों का आतंक कायम है। टेंडर की अवधि 30 नवंबर को पूरी हो जाएगी, पर हालात जस के तस बने हुए हैं।
विज्ञापन

नगर निगम ने कुत्तों के बधियाकरण और वैक्सीनेशन के लिए अक्तूबर 2024 में सोसाइटी फाॅर ह्यूमन एंड एनिमल वेलफेयर एजेंसी को जिम्मेदारी दी थी। इसके बाद नगर निगम कागजोें में रोस्टर बनाता रहा और फर्म भी खानापूरी करती रही। हकीकत यह है कि नगर निगम खुद नहीं चाहता कि कुत्ते पकड़े जाएं। वर्ष 2021-22 और 2022-23 में 40 हजार कुत्तों का बधियाकरण किया गया था। इस लिहाज से देखें तो प्रति वर्ष औसतन 20 हजार कुत्तों का बधियाकरण किया गया था। वर्ष 2024-25 में जब निगम ने फर्म को टेंडर दिया तो महज साढ़े तीन हजार कुत्तों के बधियाकरण का लक्ष्य तय किया।
विज्ञापन


मैन पॉवर और संसाधनों के बिना चल रहा अभियान
कम लक्ष्य मिलने की वजह से फर्म भी इस काम में रुचि नहीं ले रही है। मैन पॉवर और संसाधनों के बिना ही खानापूरी की जा रही है। सूत्रों के मुताबिक, फर्म के पास एक वाहन और चार मजदूर हैं जो दोे जाल से कुत्ते पकड़ते हैं। उन पर पूरे शहर की जिम्मेदारी है। ऐसे में शहरवासियों को आवारा कुत्तों के खौफ से छुटकारा मिलने की उम्मीद कम है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बधियाकरण के बिना घूम रहे 40 हजार कुत्ते
शहर में 80 हजार आवारा कुत्ते हैं। बीते वर्षों में इनमें से 40 हजार का बधियाकरण किया जा चुका है। बाकी 40 हजार कुत्ते अब भी बधियाकरण के बिना ही शहर में घूम रहे हैं और अपनी आबादी बढ़ा रहे हैं। संवाद

--
फर्म लगातार काम कर रही है। कोई शिकायत है तो उसे दिखवाएंगे। अभियान के लिए नया रोस्टर जारी कर फर्म का लक्ष्य भी निर्धारित किया जाएगा। - डॉ. नैन सिंह, उप नगर स्वास्थ्य अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed