फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Then won 'Naptalaal' Bharatul returned from the bridge

फिर जीती ‘नापतौल’ पुल से लौटे भरतौल

Wed, 17 Jan 2018 01:54 AM IST
बरेली
बरेली Updated Wed, 17 Jan 2018 01:54 AM IST
विज्ञापन
Then won 'Naptalaal' Bharatul returned from the bridge
bridge
श्यामगंज फ्लाईओवर तैयार होने के बावजूद दौड़ने को इंतजार में खड़ा है। इस पर शहरवासियों का गुस्सा देखकर सपाइयों के बाद अब भाजपा विधायक पप्पू भरतौल ने पुल दौड़ाने का ऐलान किया। भीड़ उन्हें लेकर फ्लाईओवर तक पहुंची, तब तक ‘क्रेडिट’ की होड़ में जुटे गुट ने विधायक की ‘लगाम’ लखनऊ से कसवा दी। दिग्गजों के फोन सुनने के बाद भी विधायक पुल खुलवाने की जिद पर अड़ी भीड़ के साथ श्यामगंज फ्लाईओवर के एक छोर तक पहुंचे और जल्द ही सीएम के उद्घाटन करने का एलान करके लौट गए। मगर तब तक पुल खुलवाने के लिए उत्साहित भीड़ ने जबरन रुकावटें हटवाकर फ्लाईओवर दौड़ा दिया और पप्पू जिंदाबाद के नारे लगाए। हालांकि लखनऊ से हुई सख्ती पर प्रशासन ने जल्द ही पुल फिर बंद करवा दिया। पुलिस ने शहरवासियों को नीचे उतारकर पुल खाली कराया और रुकावटें लगवा दीं। विधायक ने हफ्ते भर में सीएम से फ्लाईओवर का उद्घाटन कराने का दावा किया है। इस मामले में बाकी भाजपाई दिग्गज किनारे और खामोश रहे।
विज्ञापन

भाजपा के एक धड़े खए उकसावे और शहरी समर्थकों की मांग पर विधायक पप्पू भरतौल ने उद्घाटन के इंतजार में खड़े श्यामगंज फ्लाईओवर को शुरू करने का एलान किया था। मंगलवार सुबह नौ बजे से ही लोग श्यामगंज फ्लाईओवर को शुरू कराने के लिए जुटने लगे थे। इससे पहले नगर निगम कर्मियों ने पुल पर झाड़ू लगाई और चूना बिखेरा। हर कोई विधायक पप्पू भरतौल के आने का इंतजार कर रहा था। उनके आने का समय 11 बजे था। इंतजार में 12 बज गए और लोग एक-दूसरे को फोन कर पूछने लगे कि उद्घाटन होगा या नहीं। दोपहर 12.29 बजे हूटर बजाती हुई कारों का काफिला पहुंचा तो लोगों के चेहरे खिले। लगा कि पुल चालू हो जाएगा। विधायक का स्वागत करने के लिए एक व्यक्ति पुल किनारे बुके लेकर भी खड़ा था। पूरी मीडिया मौजूद थी, कारों का काफिला आया, रुका और फिर विपरीत दिशा में जाने लगा। लोग समझ ही नहीं पाए कि यह सब क्या माजरा है? कार से उतरकर सांसद धर्मेंद्र कश्यप, विधायक श्याम बिहारी लाल, केसर सिंह भीड़ के बीच आए। पप्पू भरतौल को मीडिया ने घेर लिया और सवाल दागा, उद्घाटन क्यों नहीं कर रहे? विधायक ने कहा, सीएम कार्यालय और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने आश्वासन दिया है कि जल्द सीएम जनता को उपहार सौंपेंगे, इसलिए हम वापस जा रहे हैं। हफ्ते भर में पुल चालू हो जाएगा, भले ही लखनऊ से वीडियो कान्फ्रेंसिंग करवाकर हो।
विज्ञापन


कंट्रोल रूम मेयर का घर
उद्घाटन की खबर छपने से पूरे शहर में गहमागहमी थी। साथ ही हाईकमान से भी अनधिकृत गतिविधियां न करने का दबाव था। मेयर उमेश गौतम के पुराने आवास (मुख्य डाकघर के सामने) पप्पू भरतौल सुबह पहुंच गए थे। फोन कर नगर विधायक डॉ. अरुण कुमार, श्याम बिहारी लाल, केसर सिंह भी बुला लिए गए। काफी देर तक मंत्रणा होती रही। केंद्रीय मंत्री संतोष गंगवार से भी संपर्क किया गया लेकिन वहां से भी सकारात्मक संकेत नहीं मिले। मेयर लगातार रणनीति बनाते रहे जो उनके अनुकूल फिट नहीं हो पाई। खुद भी वह कार्यक्रम स्थल पर नहीं पहुंचे। नगर निगम जाकर विधायकों के साथ फिर मंत्रणा की।
विज्ञापन
विज्ञापन


नगर विधायक बचकर निकल गए
दोपहर 12 बजे के बाद मेयर के साथ सभी विधायक बाहर आए और श्यामगंज जाने के लिए कारों में बैठने लगे। पप्पू भरतौल ने डॉ. अरुण कुमार से कार में बैठने का आग्रह किया मगर वह अपनी गाड़ी में आने की बात कहकर इधर-उधर हो गए। वह कार्यक्रम स्थल पर भी नहीं पहुंचे। चर्चा है कि उन्हें वहां से जाने का इशारा हुआ था।

तीन खेमों में बंटा दिखा संगठन
उद्घाटन के बहाने नेताओं ने कई तीर छोड़े। कुछ निशाने पर लगे तो कुछ हवा में निकल गए। फ्लाईओवर पर वित्तमंत्री राजेश अग्रवाल का विरोधी खेमा मौजूद था। कुछ प्रमुख विरोधी व्यापारी नेता भी दिखे। कार्यक्रम नहीं होने पर उनके चेहरे उतर गए। इस मौके पर भारत सेवा ट्रस्ट पर नेतागिरी चमकाने वाले कुछ प्रमुख चेहरे भी पुल पर मंडराते दिखे। विधायक केसर सिंह ने बताया कि उन्हें तो मेयर उमेश गौतम ने फोन करके बुलाया था। उधर, मेयर ने फोन ही रिसीव नहीं किया। 

क्रेन से बोल्डर हटवाकर दौड़ाईं गाड़ियां 
फ्लाईओवर की उत्तरी दिशा में सेतु निगम ने भारी-भरकम पत्थर आवागमन रोकने के लिए लगा दिए थे। उद्घाटन कार्यक्रम नहीं होने पर कुछ लोगों ने नियोजित तरीके से क्रेन से पत्थरों को हटवा दिया। यह क्रेन पुल के नीचे हो रहे विभिन्न कार्यों में लगी थी। पत्थर हटते ही लोग पुल पर सरपट दौड़ने लगे। कुछ देर तक लोगों ने खूब फर्राटे भरे। इस बीच पुलिस ने आकर दौड़ा दिया और फिर पत्थर लगाकर रास्ता ब्लॉक कर दिया। 


वर्जन
मेरी सुबह सीएम कार्यालय और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष से बात हुई थी, मुझसे पूछा गया कि क्या पुल का उद्घाटन करने जा रहे हो? इस पर मैंने कहा, पुल तैयार है, लोग परेशान हैं इसलिए इसे चालू कराना चाहता हूं। निर्देश मिले कि जल्द ही सीएम वीडियो कांफ्रेंसिंग से अथवा खुद आकर इस प्रोजेक्ट को जनता को सौंपेंगे। मैंने यह एलान किया था इसलिए यही जानकारी जनता को देने के लिए पुल तक गया।
- पप्पू भरतौल, बिथरी विधायक

मैंने तो कहा था कि अगर हमारे सम्मानित विधायक पुल का उद्घाटन करेंगे तो मैं पहुंचूंगा। पुल का उद्घाटन नहीं होना था इसलिए मैं मौके पर नहीं गया।
- उमेश गौतम, मेयर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed