फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Then three days rape attempt

नहीं बदली शाही पुलिस की कार्यशैली: गांव में महिला से दुष्कर्म की कोशिश, तीन दिन तक दर्ज नहीं की गई रिपोर्ट

Sat, 27 Aug 2022 02:48 AM IST
बरेली ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, शाही
अमर उजाला नेटवर्क, शाही Published by: बरेली ब्यूरो Updated Sat, 27 Aug 2022 02:48 AM IST
सार

महिला 24 अगस्त को सुबह करीब साढ़े 11 बजे शाही-शेरगढ़ रोड के किनारे खेत पर चारा लेने जा रही थी। इस बीच वहां पहुंचे गांव के ही एक युवक ने हाथ पकड़कर उसे खेत में खींच लिया और दुष्कर्म की कोशिश की। महिला के विरोध करने पर युवक धमकी देते हुए भाग गया।

विज्ञापन
Then three days rape attempt
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

एसओ के लाइन हाजिर होने के बावजूद दुष्कर्म और छेड़खानी के मामलों में शाही पुलिस की कार्यशैली नहीं बदल रही। एक और मामले में महिला से दुष्कर्म की कोशिश की पुलिस ने तीन दिन तक रिपोर्ट दर्ज नहीं की। इस बीच आरोपी गांव में पंचायत करके पीड़िता पर समझौता करने के लिए धमकियां देते रहे। शुक्रवार को मामला अधिकारियों तक पहुंचा तब कहीं देर रात रिपोर्ट दर्ज की गई।

विज्ञापन


इलाके के एक गांव की महिला 24 अगस्त को सुबह करीब साढ़े 11 बजे शाही-शेरगढ़ रोड के किनारे खेत पर चारा लेने जा रही थी। इस बीच वहां पहुंचे गांव के ही एक युवक ने हाथ पकड़कर उसे खेत में खींच लिया और दुष्कर्म की कोशिश की। महिला के विरोध करने पर युवक धमकी देते हुए भाग गया। घटना के समय महिला का पति दवा लेने बरेली गया हुआ था। जब वह घर आया तो महिला ने पति को घटना की जानकारी दी। जब दोनों थाने जाने लगे तो आरोपी पक्ष के लोगों ने रोक लिया और गांव में पंचायत करके महिला को मुंह बंद रखने का फरमान सुना दिया। आरोपियों ने महिला और उसके पति से बदसलूकी की। शिकायत करने पर बुरा अंजाम भुगतने की धमकी दी।
विज्ञापन


अगले दिन बृहस्पतिवार सुबह महिला पति के साथ थाने पहुंची तो आरोपी के दर्जनों समर्थक उसे रोकने कोशिश में लगे रहे। थाने के गेट पर ही महिला की कई लोगों से नोकझोंक हुई। किसी तरह महिला ने आरोपियों के खिलाफ तहरीर शाही थाने में दी। पुलिस ने घटना के तीन दिन बाद भी रिपोर्ट दर्ज नहीं की है। वहीं आरोपी और उनका परिवार पीड़िता और उसके पति पर लगातार समझौते का दबाव बना रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


शाही इंस्पेक्टर श्याम सिंह ने बताया कि उन्होंने खुद गांव जाकर मामले की जांच की। मामले में आरोपी लालसिंह के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच की जा रही है। बता दें कि इससे पहले थाना प्रभारी रहे रोहित शर्मा ने एक किशोरी से दुष्कर्म के मामले को पंचायत कराकर निपटाने की कोशिश की थी। जबरन फैसला कराकर पीड़िता को आरोपी के ही हवाले कर दिया गया था। इसके बाद उसके साथ चार दिन और दुष्कर्म हुआ। तीन दिन पहले ही रोहित शर्मा को इस मामले में लाइन हाजिर किया गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed