फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Then submerged the way to Bakarganj .. Women flare

फिर डूबे बाकरगंज के रास्ते.. भड़की महिलाएं

Thu, 09 Jul 2020 02:05 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 09 Jul 2020 02:05 AM IST
विज्ञापन
Then submerged the way to Bakarganj .. Women flare
जलभराव को लेकर नाराजगी जताते बाकरगंज क्षेत्र के लोग। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, बरेली

नगर निगम के खिलाफ किया प्रदर्शन, सफाई न कराने का आरोप

विज्ञापन
बरेली। बारिश के कई घंटों बाद भी बाद शहर के कई मोहल्लों की गलियों में पानी भरा हुआ है। इससे लोगों को तमाम दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। बुधवार को बाकरगंज में जलभराव को लेकर महिलाओं ने प्रदर्शन किया। कहा, यहां कभी नगर निगम की ओर से कभी सफाई नहीं कराई जाती है। नालियां चोक हैं। इससे सड़कों पर भरा पानी निकल नहीं पा रहा है। इधर, समाज सेवा मंच अध्यक्ष नदीम शमसी ने कहा, नगर निगम प्रशासन नालों की सफाई कराने का दावा कर रहा, लेकिन मलिन बस्ती की ओर ध्यान ही नहीं है। बाकरगंज का नाला कूड़े से पटा है। इस दौरान सितारा, शहाना, रुखसाना, जफीरा आदि महिलाएं मौजूद रहीं।

कूड़े के ढेर देख नगर आयुक्त ने सफाई निरीक्षक को थमाया नोटिस
बरेली। बारिश से शहर में जगह-जगह जलभराव की शिकायतें मिलने पर बुधवार को नगर आयुक्त अभिषेक आनंद ने कई इलाकों का निरीक्षण किया। सुभाषनगर पुलिया के पास कूड़े के ढेर लगे देखकर नाराजगी जताई। रामप्यारी इंटर कॉलेज रोड पर नाले का पानी भरा देखकर सफाई निरीक्षक संजीव उपाध्याय को कारण बताओ नोटिस जारी किया। नाले में एक डेयरी संचालक के गोबर बहाने पर उसके खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने के आदेश दिए। नगर आयुक्त ने डेलापीर स्थित निर्माणाधीन संपवेल पंप का भी निरीक्षण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed