फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   theif fire on man

ब्रेसलेट चोरी होने का राज खुला तो दोस्त को मार दी गोली

Fri, 04 Nov 2022 02:42 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 04 Nov 2022 02:42 AM IST
विज्ञापन
theif fire on man
बरेली। ब्रेसलेट चोरी होने का राज खुला तो आरोपी ने दोस्त को गोली मार दी। कटरा चांद खां में हुई इस घटना की रिपोर्ट पीड़ित की मां ने आरोपी शिब्बू और उसके दो अज्ञात साथियों के खिलाफ बारादरी थाने में दर्ज कराई है।
विज्ञापन

सुभाषनगर की सुशीला बिल्डिंग वाली गली में रहने वाली खुशबू ने बताया कि उनके भाई यशराज की लालफाटक निवासी शिब्बू से दोस्ती है। धनतेरस पर शिब्बू ने यशराज का सोने का ब्रेसलेट चुरा लिया था। यह घटना सीसीटीवी कैमरे में भी कैद हो गई लेकिन शिब्बू ने घटना स्वीकार नहीं की। यशराज ने भी दोस्ती की वजह से उसकी बात पर यकीन कर लिया।
विज्ञापन

आरोप है कि बुधवार को यशराज की शिब्ूब से मुलाकात हुई तो दोनों साथ खाने-पीने के लिए कटरा चांद खां पहुंचे। वहां शिब्बू की जेब से ब्रेसलेट गिर गया। चोरी का राज खुला तो दोनों के बीच जमकर विवाद हुआ। इसके बाद शिब्बू और उसके दो अन्य दोस्तों ने यशराज पर गोली चला दी। गोली यशराज के सिर के पीछे लगी। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी यशराज का मोबाइल छीनकर भाग गए। परिवार वालों ने यशराज को पीलीभीत बाईपास स्थित निजी अस्पताल में भर्ती कराया है। इस मामले में यशराज की मां नम्रता ने बारादरी थाने में शिब्बू और उसके दो अज्ञात दोस्तों के खिलाफ हत्या के प्रयास की रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed