फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Theft of lakhs of rupees including cash and jewelery from three houses in two villages

Bareilly News: दो गांवों के तीन घरों से नकदी और जेवर समेत लाखों की चोरी

Mon, 09 Sep 2024 06:28 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 09 Sep 2024 06:28 AM IST
विज्ञापन
Theft of lakhs of rupees including cash and jewelery from three houses in two villages
देवरनियां। देवरनियां थाना क्षेत्र में सुस्त पुलिसिंग और पूर्व में हुई चोरियों का खुलासा न होने का फायदा उठाकर चोरों ने फिर से चोरी की वारदात को अंजाम दे दिया है। दो गांवों के तीन घरों में लाखों की चोरी कर चोर फरार हो गए। पुलिस ने किसी भी वारदात की रिपोर्ट दर्ज नहीं की है।
विज्ञापन

गांव सिंतरा निवासी जोराबर सिंह का कहना है कि वह रिश्तेदारी में गए थे। घर पर बच्चे और पत्नी थे। रात में किसी समय चोर नकब लगाकर घर में रखे 45 हजार रुपये और सोने-चांदी के जेवर समेत करीब तीन लाख रुपये का सामान ले गए। सूचना मिलने पर वह घर पहुंचे। घटना की तहरीर पुलिस को दी, मगर पुलिस ने मामला दर्ज नहीं किया। इसके अलावा थाने से मात्र दो किमी. दूर स्थित सेमीखेड़ा निवासी उमेश चन्द्र, सुनील कुमार और मिलक करनपुर निवासी अनिल कुमार के घर भी करीब पांच लाख रुपये का सामान चोर ले गए। इन मामलों में भी तहरीर दी गई, लेकिन रिपोर्ट दर्ज नहीं हुई।
विज्ञापन

थाना प्रभारी की नहीं हुई तैनाती
एक सितंबर को देवरनियां कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक देवेन्द्र सिंह का तबादला साइबर सेल बरेली के प्रभारी के पद पर होने के बाद यहां पर किसी प्रभारी निरीक्षक की तैनाती नहीं की गई है। इस बीच कई चोरियों की वारदातों को अंजाम दिया गया है। इससे गुस्साए लोगों ने क्षेत्र में रात्रि गश्त बढ़ाने व चोरियों पर लगाम लगाने की मांग की है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन


गांव सिंतरा, सेमीखेड़ा और मिलक करनपुर में हुई चोरियों का मामला उनके संज्ञान में नहीं है। जानकारी कर पता किया जाएगा।
- मुकेश कुमार, कार्यवाहक इंस्पेक्टर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed