फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Theft of lakhs by masking the wedding house

Bareilly News: शादी के घर में नकब लगाकर लाखों की चोरी

Thu, 30 May 2024 05:33 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 30 May 2024 05:33 AM IST
विज्ञापन
Theft of lakhs by masking the wedding house
शाही। बरात जाने के दो दिन पहले घर में नकब लगाकर चोर लाखों की नकदी सहित लाखों के आभूषण समेट ले गए। घटना की शिकायत पर पुलिस ने घटनास्थल पर जाकर जांच पड़ताल की है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के गांव हैदरगंज निवासी सत्यवीर के छोटे भाई भगवान दास की बरात बृहस्पतिवार को जानी है। मंगलवार को मंडप की तैयारी के बीच परिजन रात में थककर आंगन में ही सो गए। मंगलवार देर रात चोर घर के कमरे में पीछे से नकब लगाकर अंदर घुस गए और कमरे में कपड़े, नकदी तथा जेवर आदि सामान ले गए। सुबह परिजन जागे तो देखा कि पीछे खेत में घर के कई बक्से खाली पड़े हैं। कुछ कपड़े इधर-उधर बिखरे पड़े हैं।
विज्ञापन




सत्यवीर ने बताया कि छानबीन की तो पता चला कि घर में रखी डेढ़ लाख रुपये की नगदी, छोटे भाई की होने वाली पत्नी को देने के लिए डेढ़ लाख रुपये के जेवर, बहन का सोने का पेंडल आदि चोर ले गए। चोरी की सूचना पर तमाम ग्रामीण मौके पर एकत्रित हो गए। सूचना पर आई पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। सत्यवीर ने पुलिस को तहरीर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन



दीवार में नकब लगाकर भैंस चोरी कर ले गए चोर
शीशगढ़। चौकी क्षेत्र मानपुर के एक गांव निवासी ग्रामीण की पशुशाला की कच्ची दीवार में नकब लगाकर चोर भैंस चोरी कर ले गए। पीड़ित ने पुलिस से शिकायत की है।

गनेश पुत्र लालता प्रसाद निवासी ग्राम पिपरा ने पुलिस को बताया कि सोमवार की रात गर्मी अधिक होने की वजह से वह पशुशाला के बाहर पेड़ के नीचे सोए थे कि रात्रि में चोर पशुशाला की कच्ची दीवार काटकर भैंस चोरी कर लें गए। जागने पर चोरी की जानकारी हुई। शिकायत पर पुलिस मामले की जांच कर रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed