फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Theft in front of the church solved; three accused arrested.

Bareilly News: चर्च के सामने हुई चोरी का खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार

Sun, 21 Jun 2026 01:33 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Updated Sun, 21 Jun 2026 01:33 AM IST
विज्ञापन
Theft in front of the church solved; three accused arrested.
बरेली। कोतवाली पुलिस ने चर्च के सामने चोरी की घटना का खुलासा कर तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके कब्जे से चोरी की गई नकदी और एक बैग बरामद किया है।
विज्ञापन

चोरी की यह घटना 12 जून को चौकी चौराहा स्थित चर्च के सामने हुई थी। पीड़ित प्रमोद कुमार ने 17 जून को कोतवाली में शिकायत कराई थी। उन्होंने बताया कि वह चौकी चौराहा स्थित चर्च के सामने ठेले पर मुरादाबादी मूंग दाल खा रहे थे। इस दौरान उन्होंने अपना बैग बाइक पर रखा था। दाल खाने के बाद लौटने पर उन्हें बैग गायब मिला। बैग में एक लैपटॉप, पर्स और कुछ नकदी रखी थी। इस संबंध में कोतवाली में अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज किया गया। सीओ प्रथम आशुतोष शिवम ने बताया कि पुलिस ने घटना के खुलासे को टीम गठित की। 20 जून को तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया। इनमें संजय नगर गोसाई गौटिया निवासी बाबूराम और चक महमूद के निवासी करीम व रहीस शामिल थे। बाबूराम ने पुलिस को बताया कि वह महंगे शौक पूरा करने के लिए चोरी करता था। वह चोरी किए गए सामान को बेच देता था। अभियुक्त करीम और रहीस ने बताया कि वे कबाड़ी हैं। वे चोरी का सामान कम कीमत पर खरीदकर अन्य व्यक्तियों को बेच देते थे। सीओ ने बताया कि मुकदमे में चोरी का माल खरीदने की धारा भी बढ़ाई गई है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed