फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Theft in chief engineer office

चीफ इंजीनियर ऑफिस में शाम को छलके जाम , रात में चोर कर गए काम

Wed, 10 Feb 2021 01:02 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 10 Feb 2021 01:02 AM IST
विज्ञापन
Theft in chief engineer office
बरेली। एक साथी के प्रमोशन के बहाने पावर कॉरपोरेशन के अफसरों को मौका मिला तो चीफ इंजीनियर के कार्यालय परिसर में ही बड़ी ‘पार्टी’ कर डाली। जोन भर के जूनियर इंजीनियरों को भी दावत दे दी गई। देर रात पार्टी खत्म हुई तो ज्यादातर अफसर मस्ती के आलम में थे लेकिन यह मस्ती सुबह दफ्तर खुलने तक भी बरकरार नहीं रह पाई। खबर मिली कि पार्टी के बीच ही ताले तोड़कर कार्यालय परिसर से किसी ने लाखों के बिजली उपकरण गायब कर दिए हैं। अब पुलिस की तहरीर दी गई है।
विज्ञापन

हाल ही में पावर कॉरपोरेशन ने बरेली में तैनात एक्सईन रामनरेश सरोज को पदोन्नत कर अधीक्षण अभियंता बनाया था और इसके बाद उन्हें शाहजहांपुर में तैनाती दी थी। सरोज के प्रमोशन के उपलक्ष्य में सोमवार शाम पांच बजे सरकारी कामकाज बंद होने के बाद चीफ इंजीनियर के कार्यालय परिसर के ही ग्रामीण परीक्षण खंड- एक में बड़े स्तर पर सरोज की विदाई पार्टी की शुरुआत हुई। पार्टी में चीफ इंजीनियर तारिक मतीन के साथ जोन भर से अफसरों को बुलाया गया था। पार्टी की शुरुआत स्वागत और भाषण से हुई जिसके बाद खाना-पीने का भी लंबा दौर चला। जाम भी चले, मौजमस्ती के इस दौर के बाद देर रात थकेहारे अफसर घर लौटे।
विज्ञापन

सुबह दफ्तर खुलने का समय होने से पहले ही अफसरों को सूचना मिली कि विद्युत परीक्षण खंड परिसर स्थित जेई कक्ष का ताला तोड़कर वहां रखे ऑटो ट्रांसफार्मर जैसे कई कीमती उपकरण चोरी कर लिए गए हैं। लाखों कीमत के उपकरण चोरी होने की खबर ने अफसरों के होश उड़ा दिए। पहले तो इस घटना को दबाने का प्रयास किया गया लेकिन काफी सलाह-मशवरे के बाद तय हुआ कि इस मामले में रिपोर्ट लिखाना बेहतर रहेगा। अफसरों के निर्देश पर जेई शैलेंद्र वर्मा की ओर से कोतवाली में तहरीर दे दी जिसके मुताबिक आठ फरवरी की रात में चोर जेई कक्ष का ताला तोड़कर कई उपकरण चोरी कर ले गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

तहरीर में भी गोलमाल, पुलिस
का रिपोर्ट लिखने से इनकार
सरकारी कार्यालय से लाखों के बिजली उपकरण चोरी होने की घटना की तहरीर देने में भी पावर कॉरपोरेशन के अफसरों ने गोलमाल करने की कोशिश की। कोतवाली में दी गई इस तहरीर में पहले तो इसमें यही जिक्र नहीं किया गया कि क्या-क्या उपकरण चोरी हुए हैं, दूसरे तहरीर देेने की तारीख भी आठ फरवरी दिखाई गई है जबकि घटना ही आठ और नौ फरवरी की रात में हुई थी। इसी वजह से पुलिस ने तहरीर को संदिग्ध मानते हुए रिपोर्ट दर्ज करने से इनकार कर दिया। इंस्पेक्टर कोतवाली का कहना है कि जांच करने के बाद ही रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।

वर्जन:
परीक्षण खंड ग्रामीण जेई कक्ष से बिजली के उपकरण चोरी होने की सूचना मिली है। संबंधित जेई ने कोतवाली में तहरीर दे दी है। जेई से चोरी हुए उपकरणों की सूची मांगी है। - रंजीत सिंह, एक्सईएन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed