फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   theft in ashutosh city

आशुतोष सिटी में कांग्रेसी नेता के घर चोरी

Sun, 25 Jul 2021 01:39 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 25 Jul 2021 01:39 AM IST
विज्ञापन
theft in ashutosh city
आशुतोष सिटी में कांग्रेसी नेता अजय शर्मा के घर चोरी ।
बरेली। इज्जतनगर की आशुतोष सिटी कॉलोनी में रहने वाले कांग्रेस के जिला उपाध्यक्ष अजय शर्मा के घर शनिवार को दिनदहाड़े चोरी हो गई। इज्जतनगर पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर आसपास के लोगों से पूछताछ की मगर चोरों का कोई सुराग नहीं लगा।
विज्ञापन

अजय शर्मा की देवचरा बाजार में गल्ले की आढ़त है। शनिवार सुबह करीब 11 बजे उनकी पत्नी कल्पना के मायके जाने के बाद वह घर में ताला लगाकर बाजार चले गए। शाम करीब पांच बजे पड़ोस की महिला उनका दूध लेकर पहुंची तो मुख्य दरवाजा खुला पाया। उन्होंने सूचना दी तो अजय वह तत्काल घर पहुंचे। देखा तो मुख्य दरवाजे का ताला टूटा हुआ था। अंदर कमरे का ताला भी टूटा मिला, अलमारी के दरवाजे भी टूटे पड़े थे। अजय के मुताबिक चोर अलमारी में रखी सोने की तीन चेन, चार अंगूठी, एक ब्रेसलेट, तीन जोड़ी झुमकी, चांदी के 11 सिक्के और 70 हजार रुपये चुरा ले गए। उनकी सूचना पर पहुंची इज्जतनगर पुलिस ने छानबीन की। अनुमान लगाया जा रहा है कि चोरी दोपहर दो से चार बजे के बीच हुई है। अजय ने थाना इज्जतनगर में घटना की तहरीर दे दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed