{"_id":"67d0a3e812435ae6a808a05e","slug":"theft-from-two-houses-in-one-night-jewelry-and-goods-stolen-bareilly-news-c-185-1-sbly1009-100664-2025-03-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: एक रात में दो घरों से चोरी, जेवर व सामान उड़ाए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: एक रात में दो घरों से चोरी, जेवर व सामान उड़ाए
विज्ञापन
गृह स्वामनी अलमारी से सामान दिखाते हुए
भुता। थाना क्षेत्र के गांव ब्राहिमपुर में चोरों ने एक ही रात में अलग-अलग दो घरों में नकब लगाया। इसमें से एक घर से जेवर ले जाने में सफल रहे। पीड़ित गृह स्वामी ने पुलिस को तहरीर दी है। चोरों ने दूसरे घर में नकब लगाया, लेकिन कुछ हाथ नहीं आया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
सोमवार रात थाना क्षेत्र के ग्राम ब्राहिमपुर निवासी नंदकिशोर अपने परिवार के साथ बरामदे में सो रहे थे। सुबह उठकर देखा तो मकान के दीवार में नकब लगी थी। अलमारी से लाखों के जेवर गायब थे। इसी गांव निवासी बहादुर के घर में भी चोरों ने पीछे से दीवार में नकब लगाया, लेकिन आहट पाकर परिजन जाग गए। इस बीच चोर भा गए। चोरी की शोर पर मौके पर ग्रामीण पहुंचे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने भी कॉम्बिंग की, लेकिन सफलता हाथ नहीं लगी।
थाना भुता की कुआडांडा चौकी क्षेत्र के गांव सिमरा बहोर नगला, मुरारपुर, ग्राम अहिरौला चौराहा आदि ग्रामों में पिछले हफ्ते चोरी हुई थी, जिसका खुलासा नहीं हो सका है। इससे ग्रामीणों में रोष है। थाना प्रभारी निरीक्षक भारत सिंह ने बताया कि तहरीर मिल गई है। जांच की जा रही है। संवाद