{"_id":"68cdb6fe8131dda1400fae53","slug":"theft-for-the-fifth-time-in-the-grocery-shop-near-shyamganj-chowki-bareilly-news-c-4-vns1074-729586-2025-09-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: श्यामगंज चौकी के पास पंसारी की दुकान में पांचवीं बार चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: श्यामगंज चौकी के पास पंसारी की दुकान में पांचवीं बार चोरी
विज्ञापन
बरेली। श्यामगंज चौकी के पास स्थित राम पंसारी की दुकान में पांचवीं बार चोरी हो गई। बारादरी थाने में तहरीर दी गई है। घटना का वीडियो भी वायरल हो रहा है।
दुकान मालिक श्याम अग्रवाल ने बारादरी थाना प्रभारी धनंजय पांडेय को बताया कि उनकी दुकान श्यामगंज चौकी के पास चौराहे पर है। 18 सितंबर को दुकान में दो चोरों ने हाथ साफ कर दिया। चोर श्यामगंज पुल से नई सीढ़ी लगाकर छत के रास्ते ग्रिल काटकर अंदर दुकान में घुसे और लगभग 35 हजार रुपये निकालकर ले गए।
चोरी का फुटेज पुलिस को दिया गया। श्याम अग्रवाल ने बताया कि पहले भी उनकी दुकान में चार बार चोरी हो चुकी है। लगातार चोरी होने से आर्थिक नुकसान झेलना पड़ रहा है। चौकी से 20 मीटर दूर सीढ़ी लगाकर चोरी करने से श्यामगंज चौकी प्रभारी की सक्रियता पर सवाल उठ रहा है। बारादरी पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है। सीढ़ी भी कब्जे में ले ली गई है। ब्यूरो