फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Theatre is not just a hobby, it requires dedication and hard work: Iravati

थिएटर महज शौक नहीं, चाहता है लगन और तपस्या : इरावति

Tue, 21 Apr 2026 02:56 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Updated Tue, 21 Apr 2026 02:56 AM IST
विज्ञापन
Theatre is not just a hobby, it requires dedication and hard work: Iravati
बरेली। विंडरमेयर थिएटर में सोमवार की शाम ड्रामा स्कूल मुंबई की अकादमिक प्रमुख इरावति कार्णिक का व्याख्यान आयोजित किया गया। इसमें रंगमंच में रुचि रखने वाले युवाओं ने बढ़चढ़ कर हिस्सा लिया। सवाल पूछकर उन्होंने अपनी जिज्ञासाएं भी शांत की।
विज्ञापन

व्याख्यान में इरावति ने प्रशिक्षण के महत्व पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि थिएटर महज शौक नहीं है। यह लगन चाहता है। यहां तपस्या से गुजरकर ही बारीकियां समझ आती हैं। गुरु-शिष्य की परंपरा थिएटर में हमेशा से रही है।
विज्ञापन

नए दौर में यह परंपरा ड्रामा स्कूलों के रूप में सामने आई है। जहां क्षेत्रीय, राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय विचारों और तकनीकों का प्रशिक्षण मिलता है। उन्होंने कलाकारों से पूछा कि थिएटर प्रशिक्षण से पहले और बाद में उनके अनुभव कैसे रहे? कलाकारों ने बताया कि कार्यशाला से बेहतर बदलाव आते हैं और वे अधिक एकाग्रता से काम कर पाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

पूर्व में दया दृष्टि चैरिटेबल ट्रस्ट के अध्यक्ष डॉ. ब्रजेश्वर सिंह के साथ रंग विनायक रंगमंडल के कलाकारों ने इरावति कार्णिक का स्वागत किया। इस दौरान दानिश खान, अजय चौहान, पप्पू वर्मा, हृदेश प्रताप सिंह, ज्योति, फरीद, शैलेश राय, मोहसिन, विभा, भूपेंद्र, नीति, सम्युन खान, दीपक बंधुनी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed