फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   The youth reached the collectorate with a bottle full of petrol with the intention of self-immolation

आत्मदाह के इरादे से पेट्रोल से भरी बोतल लेकर कलक्ट्रेट जा पहुंचा युवक

Mon, 25 Apr 2022 06:30 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 25 Apr 2022 06:30 PM IST
विज्ञापन
The youth reached the collectorate with a bottle full of petrol with the intention of self-immolation
शाहजहांपुर के कलक्ट्रेट में पेट्रोल की बोतल लेकर आत्मदाह करने पहुंचा युवक । संवाद - फोटो : SHAHJAHANPUR
शाहजहांपुर। फर्जी वसीयत की आड़ लेकर कुछ लोगों ने कलान क्षेत्र के मकरंदपुर निवासी जितेंद्र सिंह की पैतृक जमीन पर कब्जा कर लिया। इस मामले में थाना से लेकर पुलिस अधीक्षक स्तर तक कई बार प्रार्थना पत्र देने पर भी कार्रवाई नहीं हुई। इससे परेशान जितेंद्र सोमवार को आत्मदाह करने के इरादे से कलक्ट्रेट जा पहुंचा। उसके पास प्लास्टिक की बोतल में पेट्रोल देख कर अधिकारियों के हाथ-पैर फूल गए। एडीएम प्रशासन रामसेवक द्विवेदी ने उसे समझाया और कार्रवाई का आश्वासन दिया। साथ ही जानलेवा हमला करने के आरोपियों पर रिपोर्ट दर्ज करने के निर्देश पुलिस को दिए।
विज्ञापन

एडीएम को एसपी के नाम दिए प्रार्थना पत्र में जितेंद्र ने कहा है कि गत 18 मार्च को वह किसी कार्य से जलालाबाद गया था और वहां से पैदल घर को लौट रहा था। पैंटून पुल के पास गांव रामपुर ढका डांडी के कुछ लोगों ने उसे घरेकर गाली दीं और विरोध करने पर पीटा। उसका सिर फोड़ दिया। उसे मरा समझकर भाग गए। दो दिन बाद थाने में लिखित सूचना देने पर भी उसकी रिपोर्ट दर्ज नहीं की गई।
विज्ञापन

जितेंद्र ने बताया कि हमलावरों ने फर्जी वसीयत में खुद को उसकी मां का भांजा बताकर पिता के नाम दर्ज कृषि भूमि अपने नाम करा ली और अब उसकी हत्या करने पर आमादा हैं। जितेंद्र ने कहा कि चार बार पुलिस अधीक्षक से मिलने पर भी कोई कार्रवाई नहीं हुई तो अब उसके सामने आत्मदाह के अलावा कोई चारा नहीं बचा है। एडीएम ने उसका प्रार्थना पत्र लेकर थाना सदर बाजार के प्रभारी निरीक्षक को हमलावरों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करने के निर्देश दिए। इस बीच युवक को कलक्ट्रेट परिसर में पुलिस अभिरक्षा में बैठाए रखा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed