{"_id":"60d4de228ebc3e2e0a3b8dbc","slug":"the-young-man-raped-the-boy-the-condition-is-serious-bareilly-news-bly4508308141","type":"story","status":"publish","title_hn":"बालक से युवक ने किया दुष्कर्म, हालत गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बालक से युवक ने किया दुष्कर्म, हालत गंभीर
विज्ञापन
demo photo
- फोटो : फाइल फोटो
नहाने के बहाने खेत पर ले गया था आरोपी, पुलिस ने किया गिरफ्तार
विज्ञापन
सीबीगंज। नहाने के बहाने 11 वर्षीय बालक को खेत पर ले जाकर कपिल गिरि नाम के युवक ने उससे दुष्कर्म किया। हालत गंभीर होने के चलते उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
घटना बुधवार देर शाम की है। सीबीगंज के एक गांव में रहने वाला कपिल गिरि गांव के ही 11 वर्षीय बालक को खेत में भरे पानी में नहाने के बहाने लेकर गया। वहां उसने बालक को एक धर्मस्थल के पीछे ले जाकर दुष्कर्म किया। बालक को रक्तस्राव शुरू हो गया तो आरोपी उसे छोड़कर वहां से भाग निकला। बालक रोते हुए अपने घर पहुंचा तो उसे लहूलुहान देख परिवार वाले घबरा गए। बालक ने आपबीती बताई तो परिवार वाले उसे लेकर थाना सीबीगंज पहुंचे और तहरीर दी तो पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज करके पीड़ित बालक को उपचार के लिए भेज दिया। अस्पताल में रक्तस्राव न रुकने के चलते उसको टांके लगाए गए हैं और भर्ती करके उपचार किया जा रहा है। पुलिस ने आरोपी कपिल को भी गिरफ्तार कर लिया है।