{"_id":"67dc72c78842dab7920444fc","slug":"the-young-man-made-a-reel-by-dancing-on-the-road-the-police-sent-him-to-jail-bareilly-news-c-188-1-sbly1013-101763-2025-03-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: युवक ने रास्ते में डांस कर बनाई रील, पुलिस ने खिलाई हवालात की हवा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: युवक ने रास्ते में डांस कर बनाई रील, पुलिस ने खिलाई हवालात की हवा
विज्ञापन
फरीदपुर। स्कूल जा रहीं छात्राओं के सामने रास्ते पर युवक को डांस का रील बनाना एवं सोशल मीडिया पर अपलोड करना भारी पड़ गया। लोगों की शिकायत पर पुलिस ने युवक को गिरफ्तार कर हवालात में भेज दिया।
कस्बे के गली गन्ना दफ्तर का रहने वाला युवक घर पर ही कॉस्मेटिक की दुकान चलाता है। युवक ने सोशल मीडिया पर प्रसिद्ध होने के लिए सुबह-सुबह स्कूली बच्चों के निकलने के समय पर सार्वजनिक रास्ते पर खड़े होकर डांस करते हुए सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टा पर रील बनाकर अपलोड कर दी।
रील में रास्ते से निकल रहीं छात्राएं असहज महसूस करती दिखाई दीं, जो बचकर रास्ते से निकलती रहीं, लेकिन युवक ने रास्ता नहीं छोड़ा। सोशल मीडिया पर रील अपलोड होने के बाद लोगों ने यह देख आपत्ति जताई। इसके बाद पुलिस ने युवक को हिरासत में ले लिया और उसे हवालात में बंद कर दिया। संवाद