{"_id":"6448439029c6c6770e046ce5","slug":"the-young-man-living-away-from-his-wife-hanged-himself-bareilly-news-c-4-bly1015-136803-2023-04-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: पत्नी से दूर रह रहे युवक ने फंदा लगाकर जान दी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: पत्नी से दूर रह रहे युवक ने फंदा लगाकर जान दी
विज्ञापन
बरेली। रामगंगा नगर कॉलोनी में एक युवक ने रात में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। पता लगा कि पत्नी से विवाद के बाद से मायके में रह रही थी। बिथरी चैनपुर थाना क्षेत्र की रामगंगा नगर कॉलोनी निवासी 25 वर्षीय विनीत ने सोमवार रात घर के कमरे में छत के पंखे से रस्सी बांधकर फंदा लगा लिया। उसके छोटे भाई ने दरवाजा न खुलने पर पुलिस बुलाई। चीता बाइक के कर्मचारियों ने कुंडा तोड़कर देखा तो अंदर शव लटका था।
विनीत के पिता द्वारिका प्रसाद ने बताया कि विनीत तीन भाई-बहनों में सबसे बड़ा था। वह काफी समय से बेरोजगार था और मानसिक रूप से परेशान चल रहा था। इंस्पेक्टर अश्विनी कुमार ने बताया कि विनीत की पत्नी इसी कॉलोनी के दूसरे ब्लॉक में मायके में रह रही है। वही किसी तरह परिवार का खर्च चला रही थी। विनीत उससे झगड़ा करता था जिसकी वजह से वह नहीं आ रही थी। शायद इसी वजह से विनीत ने मौत की राह चुन ली।