{"_id":"68192769f181627d50093ad3","slug":"the-young-man-got-married-for-the-second-time-accused-of-extorting-money-bareilly-news-c-124-1-sbly1010-104193-2025-05-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: युवक ने की दूसरी शादी, रुपये ऐंठने का लगाया आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: युवक ने की दूसरी शादी, रुपये ऐंठने का लगाया आरोप
विज्ञापन
बहेड़ी। एक महिला ने एक युवक पर शादी करने के बाद दूसरी शादी करने, उससे पैसे ऐंठने और दहेज मांगने का आरोप लगाया है। इस मामले में पुलिस ने युवक व उसके घर वालों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
थाना पुलभट्टा, जिला ऊधमसिंह नगर के एक गांव निवासी महिला का कहना है कि उसकी 18 माह पूर्व सतीश कुमार निवासी ग्राम पचपेड़ा से शादी हुई थी। इसके बाद वह दोनों किराये के मकान में रहने लगे। इसी बीच मई 2024 में सतीश ने किसी और से रिश्ता तय कर लिया। इस पर जब वह सतीश के घर पहुंची और अपनी बात उनके सामने रखी तो सतीश के घरवाले ने कहा कि सतीश की शादी कहीं ओर हो गई है।
महिला का कहना है कि करीब ढाई महीने पहले सतीश ने उससे फिर मंदिर में शादी कर ली और कहा कि अब वह उसे नहीं छोड़ेगा। आरोप है कि अब सतीश के परिवार वाले उससे दहेज की मांग कर रहे हैं। न देने पर उसे साथ में रखने को तैयार नहीं है। महिला का आरोप है कि सतीश ने उससे डेढ़ लाख रुपये हड़प लिए। अब वह दूसरी पत्नी के साथ रह रहा है। पुलिस ने रिपोर्ट लिखकर जांच शुरू कर दी है। संवाद