फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   The workers who were fired from the factory gheraoed the Labor Commissioner's office

Bareilly News: फैक्टरी से निकाले गए कर्मचारियों ने श्रमायुक्त कार्यालय का किया घेराव

Wed, 02 Jul 2025 02:47 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 02 Jul 2025 02:47 AM IST
विज्ञापन
The workers who were fired from the factory gheraoed the Labor Commissioner's office
बरेली। फैक्टरी से निकाले गए कर्मचारियों ने मंगलवार को सहायक श्रमायुक्त दिव्य प्रताप सिंह के कार्यालय पर प्रदर्शन किया। नेशनल फ्रंट इंडियन ट्रेड यूनियन के प्रदेश महामंत्री अशरार अहमद के नेतृत्व में सहायक श्रमायुक्त को ज्ञापन दिया। कर्मचारियों ने डीएम अविनाश सिंह से मुलाकात कर मामले की शिकायत की।
विज्ञापन

कर्मचारियों ने बताया कि वे 12-14 वर्षों से बीएल एग्रो में नौकरी कर रहे थे। उनके वेतन से भविष्य निधि की कटौती भी की जाती रही। 27 जून को उनसे कह दिया गया कि अब उनको बीएल कामधेनु गोशाला में काम करना होगा। अन्यथा घर जाओ। इस तरह 80 कर्मचारियों को काम से निकाल दिया गया।
विज्ञापन

श्रमिकों और सहायक श्रमायुक्त के बीच वार्ता के बाद तय हुआ कि तीन जुलाई को बीएल एग्रो प्रबंधन और कर्मचारियों को बैठाकर बात की जाएगी। अशरार अहमद ने बताया कि इस संबंध में डीएम से भी शिकायत की है। तीन जुलाई को कोई रास्ता नहीं निकला तो कोर्ट जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मौके पर मुनी्श, रामकुमार, सर्वेश, राजेश, इंद्रपाल, उमाशंकर, शिवम यादव, नौबत राम, नेत्रपाल, सद्दाम आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed