फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   The work of widening the road of Sirauli Chauraha-Tehsil has gained momentum.

Bareilly News: सिरौली चौराहा-तहसील के मार्ग चौड़ीकरण के काम में आई तेजी

Mon, 10 Nov 2025 02:45 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 10 Nov 2025 02:45 AM IST
विज्ञापन
The work of widening the road of Sirauli Chauraha-Tehsil has gained momentum.
बिजली खंभों को हटाने का कार्य शुरू, लोगों के लिए आवागमन होगा सुगम
विज्ञापन

मीरगंज। नगर पंचायत में सिरौली चौराहा-तहसील तक सड़क चौड़ीकरण का काम तेज हो गया है। प्रथम चरण में विद्युत यांत्रिक खंड ने आबादी क्षेत्र में लगे बिजली के खंभों की शिफ्टिंग का काम शुरू कर दिया है। इससे लोगों का आवागमन सुगम और सुरक्षित हो सकेगा।

जानकारी के अनुसार सिरौली चौराहा से लेकर तहसील रोड और दिवना रोड तक सड़क का चौड़ीकरण प्रस्तावित है। इन मार्गों पर बिजली के खंभे सड़क के बीच में या किनारे बहुत करीब होने से वाहनों की आवाजाही में दिक्कतें हो रही थीं। अब विभाग की टीम नए खंभों को पीछे हटाकर सुरक्षित स्थान पर लगा रही है।
विज्ञापन

काफी समय से कार्य था लंबित
स्थानीय लोगों भगवान सिंह गंगवार, यशपाल सिंह, सभासद विकास शर्मा का कहना है कि यह काम काफी समय से लंबित था। कस्बे के दोनों मुख्य मार्गों पर जाम और दुर्घटनाओं की समस्या लगातार बनी रहती थी। चौड़ीकरण के बाद लोगों को इस परेशानी से राहत मिलने की उम्मीद है। व्यापार मंडल अध्यक्ष राम नारायन गुप्ता ने कहा कि इस कदम से बाजारों में रौनक बढ़ेगी। व्यवसाय को बढ़ावा मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


जेई कुलदीप सिंह ने बताया कि खंभों की शिफ्टिंग का काम जल्द पूरा किया जाएगा ताकि सड़क निर्माण का कार्य समय से शुरू हो सके। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed