फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   The work of the tower of the high tension line could not start

Bareilly News: हाईटेंशन लाइन के टावर का काम नहीं हो सका शुरू

Sun, 07 Sep 2025 03:11 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 07 Sep 2025 03:11 AM IST
विज्ञापन
The work of the tower of the high tension line could not start
बरेली। देवहा नदी में बाढ़ की वजह से 765 केवी बिजली लाइन के टावर खड़े करने का काम शनिवार को भी शुरू नहीं हो सका। पावर ग्रिड कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया की लखनऊ और दिल्ली से आई विशेषज्ञ अभियंताओं की टीम नदी का तेज बहाव देखकर लौट आई। टीम में शामिल डिप्टी जनरल मैनेजर अजय कुमार गोला ने बताया कि तीन सितंबर को सुबह 6.50 बजे टावर का एलाइनमेंट जैसे ही बिगड़ा, तत्काल आपूर्ति ट्रिप कर गई थी। नीचे की मिट्टी बहने से एक टावर गिर गया तो दूसरा झुक गया। फिलहाल, इन्हीं दो टावरों को खड़ा किया जाना है। बाढ़ का पानी घटने के बाद लाइन के एलाइनमेंट के मुताबिक इनकी संख्या बढ़ सकती है। अच्छी बात यह है कि आपूर्ति पर इसका कोई असर नहीं है, लेकिन आपूर्ति के किसी विकल्प को खराब नहीं रखा जा सकता। इसलिए टीम यहां कैंप कर रही है। मौके पर पानी घट रहा है। टीम मंगलवार से काम शुरू कर सकती है। ब्यूरो
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed