फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   The work of the Karmachari Nagar and Station Chowki in-charge is the worst

Bareilly News: कर्मचारी नगर और स्टेशन चौकी प्रभारी का काम सबसे खराब

Wed, 26 Nov 2025 02:26 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 26 Nov 2025 02:26 AM IST
विज्ञापन
The work of the Karmachari Nagar and Station Chowki in-charge is the worst
बरेली। अक्तूबर के मूल्यांकन में दस चौकी प्रभारियों ने बेहतर प्रदर्शन कर टॉप टेन में जगह बनाई। एसएसपी ने उनको नकद पुरस्कार देकर सम्मानित किया। फिसड्डी घोषित दस प्रभारियों को चेतावनी जारी की गई है।
विज्ञापन

मूल्यांकन प्रणाली में सैटेलाइट चौकी प्रभारी विनय बहादुर सिंह को प्रथम, मलूकपुर चौकी प्रभारी राहुल कुमार को द्वितीय और नकटिया चौकी प्रभारी रोहित तोमर को तीसरा स्थान मिला। तीनों को 15-15 सौ रुपये इनाम दिया गया। जगतपुर चौकी प्रभारी कुशलपाल को चौथा, कांकरटोला चौकी प्रभारी जावेद अख्तर को पांचवां और दुनका चौकी प्रभारी सुधीर कुमार को छठा स्थान मिला है। इनको 1000-1000 रुपये पुरस्कार दिया गया।
विज्ञापन

श्यामगंज चौकी प्रभारी अखिलेश उपाध्याय को सातवां, फतेहगंज पश्चिमी चौकी प्रभारी अनूप सिंह को आठवां, बैरियर टू चौकी प्रभारी मोहित कुमार को नौवां और माॅडल टाउन चौकी प्रभारी जितेंद्र कुमार को दसवां स्थान मिला। इनको 500-500 रुपये पुरस्कार मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन

कर्मचारी नगर चौकी प्रभारी सतीश कुमार को सबसे कम अंक मिले। हाल ही में सतीश को लाइन हाजिर किया जा चुका है। खराब काम में जंक्शन चौकी प्रभारी गौरव अत्री दूसरे, कुंडरा चौकी के प्रभारी जय सिंह तीसरे, फरीदपुर कस्बा चौकी प्रभारी जसवीर सिंह चौथे, बिथरी थाने की रामगंगा नगर चौकी प्रभारी अजय सिंह पांचवें, सेंथल चौकी प्रभारी सतेंद्र कुमार छठे, धौरेरा चौकी के प्रभारी रोहित कुमार सातवें, बिहारीपुर चौकी प्रभारी शिवम कुमार आठवें, रिठौरा चौकी प्रभारी वैभव गुप्ता नौवें, सिरौली की नवाबपुरा चौकी प्रभारी पूजा गोस्वामी दसवें नंबर पर रहीं। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed