फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   The work in courts will start from today

आज से शुरू होगा अदालतों में कामकाज

Fri, 22 May 2020 12:35 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 22 May 2020 12:35 AM IST
विज्ञापन
The work in courts will start from today
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
बरेली। न्यायालयों में शुक्रवार से कामकाज शुरू हो जाएगा। पहले चुनिंदा अदालतों में ही तय नियमाें के साथ ही कामकाज होगा। इनमें जनपद न्यायाधीश कोर्ट के अलावा एडीजे प्रथम, विशेष न्यायाधीश एससी/एसटी एक्ट, विशेष न्यायाधीश ईसी एक्ट, पाक्सो एक्ट, गैंगस्टर एक्ट, एनडीपीएस एक्ट, पीसी प्रथम एवं द्वितीय, न्यायालय प्रधान न्यायाधीश पारिवारिक न्यायालय, सीजेएम, एसीजेएम प्रथम, सिविज जज सीनियर डिवीजन और सिविल जज जूनियर डिवीजन के न्यायालय शामिल हैं। इसके अलावा सभी तहसील न्यायालयों में भी कामकाज शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन

इन अदालतों में कामकाज के नियम हाईकोर्ट के आदेशानुसार तय किए गए हैं। नए मामले और प्रार्थना पत्र ज्यूडिशियल सर्विस सेंटर के फाइलिंग काउंटर पर दिए जाएंगे। इन्हें कंप्यूटर में दर्ज किया जाएगा। अर्जी पर वकील और वादकारी का मोबाइल नंबर होना आवश्यक है, ताकि कोई कमी होने पर उन्हें सूचना दी जा सके। न्यायालयों में कामकाज के दौरान सोशल डिस्टेंसिंग का अनिवार्य रूप से पालन करना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed