{"_id":"64bc4822d29feb365b02fb37","slug":"the-wood-of-the-cut-trees-was-not-removed-from-the-park-the-plantation-hanged-bareilly-news-c-4-noi1138-211857-2023-07-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: पार्क से नहीं हटाई काटे गए पेड़ों की लकड़ी, पौधरोपण लटका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: पार्क से नहीं हटाई काटे गए पेड़ों की लकड़ी, पौधरोपण लटका
Sun, 23 Jul 2023 02:50 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
Updated Sun, 23 Jul 2023 02:50 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
बरेली। राजेंद्र नगर ब्लॉक-ए के पार्क में काटे गए पेड़ों की लकड़ी को अब तक वहां से हटाया नहीं गया है। इस कारण शनिवार को कॉलोनी के लोग यहां पौधरोपण नहीं कर सके। लोगों का कहना है कि पार्क से लकड़ी हटाए जाने और सफाई के बाद वह पौधरोपण करेंगे।
पार्क में तीन दिन पहले पार्षद सतीश काबित के कहने पर दशकों पुराने हरे पेड़ काट दिए गए थे। हालांकि, पार्षद ने पेड़ों की छंटाई करने के लिए कहा था, लेकिन ठेकेदार ने आरी चला दी थी। इसके बाद से कॉलोनी के लोगों में गुस्सा है। लोगों ने पार्क को हरा-भरा बनाने के लिए यहां खुद ही पौधरोपण का निर्णय लिया था। वन विभाग से लकड़ी हटाने के लिए कहा तो वन दरोगा योगिता कौशल ने कहा कि यह नगर निगम की संपत्ति है। वही लकड़ी हटवाएगा।
कॉलोनी की साधना, प्रीति, नमित, जूही, आयुषी आदि का कहना है कि नगर आयुक्त को पत्र भेजकर पार्क से लकड़ी हटवाने का आग्रह किया है। अभी तक किसी ने सुध नहीं ली। डीएफओ समीर कुमार ने बताया कि वन विभाग की ओर से भी पौधरोपण किया जाएगा। आम लोगों के लिए निशुल्क पौधे भी उपलब्ध कराए जाएंगे।
विज्ञापन
नगर निगम का वर्जन-- ?

नगर निगम का वर्जन