{"_id":"6653c737e12c91c58d00a2d4","slug":"the-woman-who-stole-the-gold-chain-was-arrested-along-with-her-husband-bareilly-news-c-4-lko1018-408916-2024-05-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: सोने की चेन चोरी करने वाली युवती पति समेत गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: सोने की चेन चोरी करने वाली युवती पति समेत गिरफ्तार
Mon, 27 May 2024 05:05 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
Updated Mon, 27 May 2024 05:05 AM IST
विज्ञापन
बरेली। आलमगिरीगंज में सराफ की दुकान से महिला ने सोने की दो चेन चोरी कर ली। सराफ को जब चेन के चोरी होने की जानकारी मिली तो उसने महिला को पकड़ लिया। उसके पास से चेन भी बरामद हो गई। इसके बाद पुलिस ने महिला के पति को भी गिरफ्तार कर लिया।
आलमगिरीगंज में शुक्रवार की शाम एक महिला आभूषण खरीदने आई। उसने सोने की चेन दिखाने को कहा। सराफ सोने की चेन दिखाने लगा। इसी दौरान महिला ने 11 ग्राम की दो सोने छिपाकर अपने पास रख ली और दुकान से जाने लगी। चेनों को बॉक्स मेंं वापस रखते समय सराफ को दो चेन कम मिली। शक होने पर वह महिला की तलाश में दुकान से बाहर आया। दौड़कर उसने महिला का पकड़ लिया। उसके पास से सोने की दोनों चेन बरामद भी हो गई। सराफ का कहना है कि दुकान के बाहर तीन लोग थे जो भाग गए। सराफ ने महिला को पुलिस को सौंप दिया। पूछताछ में महिला ने अपना नाम फरीन खानम पत्नी वफाउर रहमान बताया। वह बहेड़ी के वार्ड नंबर 14 में मोहल्ला गोरिया में रहती है। फरीन ने बताया कि चोरी की इस साजिश में पति भी शामिल रहता है। इसके बाद पुलिस ने वफाउर रहमान को भी पकड़ लिया। दोनों के खिलाफ कोतवाली में मुकदमा दर्ज कर जेल भेजा गया है।