{"_id":"6828f54cf4c5396ddc02eaa1","slug":"the-woman-is-adamant-on-staying-with-her-lover-bareilly-news-c-401-1-mrg1002-1240-2025-05-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: प्रेमी के साथ रहने की जिद पर अड़ी महिला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: प्रेमी के साथ रहने की जिद पर अड़ी महिला
विज्ञापन
शाही। प्रेमी से शादी करने की जिद पर अड़ी विवाहिता 25 दिनों से उसके घर के चौखट पर डटी हुई है। पुलिस ने समस्या का समाधान करवाने की बजाय वहीं पर बैठे रहने के लिए कह दिया है। शनिवार को यह मामला समाधान दिवस में भी उठा।
थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला ने बताया कि उसका विवाह वर्ष 2011 में एक गांव निवासी ग्रामीण के साथ हुआ था। शादी के कुछ वर्षों के बाद से ही एक गांव निवासी ट्रक चालक से उसका प्रेम-प्रसंग शुरू हो गया। तमाम वादों के बाद चालक उसे अपने साथ देहरादून ले गया। कई माह तक रहने के बाद ट्रक चालक शादी की बात से मुकर गया। इस बीच महिला ने ट्रक चालक पर गर्भपात कराने का आरोप लगाया है।
वहीं, ट्रक चालक के परिजनों ने बताया कि महिला की शादी जब पहले हो चुकी है, तो वहां से संबंध विच्छेद हुए बिना उसको कैसे रख सकते हैं। इस संबंध में एसडीएम तृप्ति गुप्ता का कहना है कि शनिवार को मामला संज्ञान में आया है। थाना शाही पुलिस को मौके पर जाकर समस्या के निस्तारण के लिए निर्देश दिए गए हैं। थाना अध्यक्ष अमित कुमार बालियान का कहना है कि कुछ दिन पहले धरने पर बैठने वाली महिला की ओर से मारपीट का शिकायती पत्र मिला है। रिपोर्ट दर्ज करके कार्रवाई की जा रही है। संवाद