फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   The woman committed suicide after being harassed by her friend

Bareilly News: सहेली से प्रताड़ित होकर महिला ने की थी आत्महत्या

Sat, 08 Mar 2025 01:10 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 08 Mar 2025 01:10 AM IST
विज्ञापन
The woman committed suicide after being harassed by her friend
शीशगढ़। थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी सिलाई करने वाली महिला ने सहेली से प्रताड़ित होकर बृहस्पतिवार शाम को घर में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली थी। महिला के पति की तहरीर पर पुलिस ने मृतका की सहेली व उसके परिवार के तीन अन्य सदस्यों के खिलाफ परेशान करने व आत्महत्या के लिए उकसाने का मुकदमा दर्ज कराया है।
विज्ञापन


ग्राम बंजरिया निवासी राज कुमार सिंह पुत्र मोरपाल सिंह ने पुलिस को बताया कि पिछले दो वर्ष से उनकी पत्नी स्वाति सिंह को उसकी सहेली ज्योति अपने साथ रहने को मजबूर करती आ रही थी। इसमें ज्योति के परिवार की शकुंतला देवी, खुशबू निवासी बंजरिया व सुमन निवासी मोहदीपुर थाना शेरगढ़ भी साथ देते थे।
विज्ञापन

आरोप है कि उक्त ज्योति राज कुमार सिंह के नौकरी पर जाने के बाद स्वाति सिंह को बुलाकर अपने घर ले जाती थी। पति से अलग रहने को मजबूर करती थी। उसने महिला का मोबाइल फोन भी गायब कर दिया था। मृतका अपने पति से अलग रहने को उपरोक्त से मना करती थी तो वे उसके साथ मारपीट करते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्वाति का ज्योति से गहरी दोस्ती थी, जिसका ज्योति फायदा उठाती थी। उपरोक्त से तंग आकर बृहस्पतिवार को स्वाति सिंह ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतका का पति राज कुमार रुद्रपुर में प्राइवेट नौकरी करता है। बृहस्पतिवार शाम जब वह नौकरी से लौटा तो उसकी पत्नी फंदे पर लटकी हुई थी। पीड़ित पति ने तुरंत चौकी बंजरिया पुलिस को सूचना दी थी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया था। इसके बाद मृतका के पति राजकुमार की तहरीर पर पुलिस ने ज्योति, शकुंतला देवी, खुशबू और सुमन के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed