{"_id":"63e82bb6f8904a90fb0d78b5","slug":"the-woman-accepted-mistakenly-wearing-the-shoes-of-drms-daughter-bareilly-news-c-4-1-61146-2023-02-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"बरेली: महिला ने स्वीकारा, गलती से पहन लिए डीआरएम की बेटी के जूते","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बरेली: महिला ने स्वीकारा, गलती से पहन लिए डीआरएम की बेटी के जूते
Sun, 12 Feb 2023 05:28 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
Updated Sun, 12 Feb 2023 05:28 AM IST
विज्ञापन
बरेली। लखनऊ मेल से पूर्व तटीय (ईस्ट कॉस्ट) रेलवे जोन के संबलपुर मंडल के डीआरएम विनीत सिंह की बेटी मानवी के जूते चोरी होने के मामले में शनिवार को जीआरपी ने सीसी टीवी फुटेज के आधार पर महिला से पूछताछ की। महिला डीआरएम की बेटी के कोच में ही सवार थी। पूछताछ में महिला ने गलती से जूते पहनने की बात स्वीकार की है।
डीआरएम की बेटी मानवी सिंह के जूते तीन जनवरी को लखनऊ मेल से उस समय चोरी हो गए थे, जब वह दिल्ली से लखनऊ जा रही थीं। संबलपुर जीआरपी ने एफआईआर दर्ज करने के बाद बरेली ट्रांसफर कर दी थी। दरअसल, जिस कोच में मानवी सिंह सवार थीं, उसी में एक महिला भी थी। महिला बरेली जंक्शन पर उतर गई थी। इसी दौरान जूते भी गायब हो गए। सीसी फुटेज के जरिये जीआरपी ने महिला को ट्रेस कर लिया।
शनिवार को महिला से पूछताछ की गई। अब जीआरपी को जूतों की बरामदगी का इंतजार है। सीओ जीआरपी देवी दयाल ने बताया कि विवेचना चल रही है। महिला ने गलती से जूते पहनने की बात स्वीकार की है। नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।