{"_id":"67c8bbe2d492264d4003616b","slug":"the-wind-from-the-mountains-made-us-feel-cold-the-temperature-dropped-bareilly-news-c-4-lko1064-593639-2025-03-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: पहाड़ों की हवा ने कराया ठंड का अहसास, लुढ़का पारा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: पहाड़ों की हवा ने कराया ठंड का अहसास, लुढ़का पारा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
- अधिकतम में चार और न्यूनतम में तीन डिग्री की गिरावट
बरेली। मंगलवार की रात से शुरू हुई पहाड़ की तेज हवा ने मौसम का रुख बदल दिया है। हवा में नमी के चलते ठंड का एहसास बढ़ गया है। इन हवाओं के आगे सूर्य की तल्खी भी बेअसर रही। इससे तापमान में गिरावट दर्ज की गई। पिछले दिनों खुले आसमान के चलते हॉफ स्वेटर में घर निकलने वाले अब फिर से जैकेट निकाल लिया है।
पहाड़ से आने वाली हवाएं 30 किमी प्रति घंटे की गति से चल रही हैं। दिन में धूप तेज भी निकली लेकिन इन हवाओं की नमी के आगे वह गर्मी का अहसास कम रहा। तेज हवा से निम्न वायुदाब का क्षेत्र बना तो जगह- जगह धूल के गुबार भी उठे। इन हवाओं के चलते दिन का पारा चार डिग्री लुढ़ककर 24.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं रात में पारा सामान्य से तीन डिग्री कम होकर 11.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। हवाओं का रुख पश्चिम उत्तर दिखा में था और 80 फीसदी नमी थी। मौसम विशेषज्ञ अतुल कुमार ने बताया कि बृहस्पतिवार काे भी तेज हवा चलने के आसार हैं। अनुकूल माहौल बनने पर कहीं- कहीं बादल मंडराने और बूंदाबांदी के भी अनुमान हैं।
फसलों को नुकसान
तेज हवाओं से गेहूं और सरसों की फसल को नुकसान है। यह फसलें तैयार हो गई हैं। तेज हवा से पकी सरसों झड़ जाएगी। वहीं, जिन किसानों ने गेहूं की सिंचाई कर दी है, वह गिर सकती है। इसलिए तेज हवा चलने पर किसान चिंतित है। अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
--
24.5
11.9
धूप निकलेगी और तेज हवा चलेगी। हल्के बादल छाएंगे।
सूर्योदय 6:32
सूर्यास्त 6:15