फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   The wife of a retired DSP Purses plunderer arrested

रिटायर्ड डीएसपी की पत्नी का पर्स लूटने वाला पकड़ा गया

Sun, 06 Dec 2015 02:00 AM IST
बरेली
बरेली Updated Sun, 06 Dec 2015 02:00 AM IST
विज्ञापन
The wife of a retired DSP Purses plunderer arrested
बरेली। जम्मू कश्मीर के रिटायर्ड डिप्टी एसपी की पत्नी का 50 हजार रुपये से भरा पर्स और मोबाइल लूटने वाले लुटेरे को जीआरपी ने गिरफ्तार कर लिया है। उसके पास से अन्य यात्रियों के लूटे गए दस और मोबाइल बरामद किए गए हैं।
विज्ञापन

पुंछ सेक्टर के वार्ड नंबर 13 निवासी रिटायर्ड डिप्टी एसपी सूरज प्रकाश आठ जुलाई को दून एक्सप्रेस से गया से हरिद्वार जा रहे थे। उनके साथ पत्नी शीतल शर्मा भी थीं। दंपति ट्रेन के एस- 10 कोच में बर्थ नंबर 48, 49 पर सफर कर रहे थे। पीतांबर (बरेली) रेलवे स्टेशन पर एक लुटेरा शीतल शर्मा के हाथ से पर्स लूटकर भाग गया था। पर्स में 50 हजार रुपये और एक कीमती मोबाइल था। इसकी रिपोर्ट हरिद्वार पहुंचकर जीआरपी थाने में निल क्राइम नंबर पर दर्ज कराई गई थी। विवेचना बरेली जीआरपी को ट्रांसफर की गई थी। जीआरपी थाने के दरोगा राजेंद्र सिंह सिरोही ने सर्विलांस की मदद से जीआरपी ने पर्स लूटने वाले रोहित उर्फ सारिक निवासी रबड़ी टोला, थाना बारादरी बरेली को पकड़ लिया। इंस्पेक्टर जीआरपी चंद्रशेखर गुप्ता ने बताया कि लूटा गया मोबाइल बरामद कर लिया गया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed