{"_id":"6a038961bf3b7a7c0909692f","slug":"the-width-of-the-footpath-will-be-kept-low-in-the-fourth-phase-of-cm-grid-bareilly-news-c-4-bly1053-882520-2026-05-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: सीएम ग्रिड के चौथे चरण में फुटपाथ की चौड़ाई कम रखी जाएगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: सीएम ग्रिड के चौथे चरण में फुटपाथ की चौड़ाई कम रखी जाएगी
Wed, 13 May 2026 01:41 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
Updated Wed, 13 May 2026 01:41 AM IST
विज्ञापन
बरेली। शहर की यातायात व्यवस्था सुधारने और जाम से मुक्ति दिलाने के लिए नगर निगम ने ''''मुख्यमंत्री ग्रीन रोड इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट'''' (सीएम ग्रिड) योजना के तहत एक महत्वपूर्ण निर्णय लिया है। योजना के चौथे चरण में अब सड़कों पर फुटपाथ की चौड़ाई कम रखी जाएगी, जिससे वाहनों के लिए अधिक जगह मिल सके। यह कदम चौड़े फुटपाथों के कारण सड़क संकरी होने की लगातार मिल रही शिकायतों के बाद उठाया गया है।
चौथे चरण के तहत करीब 3.25 किलोमीटर लंबी सड़क का कायाकल्प प्रस्तावित है, जिस पर 79.63 करोड़ रुपये का बजट खर्च किया जाएगा। फुटपाथ छोटे होने से सड़कों का चौड़ीकरण प्रभावी दिखेगा और वाहनों को रफ्तार मिल सकेगी। नगर निगम वर्तमान में मई के अंत तक पहले चरण के कार्यों को पूरा करने में जुटा है। इसके बाद आगामी चरणों में कोहाड़ापीर, नैनीताल सड़क और श्यामगंज मार्ग का कार्य किया जाना है। नगर आयुक्त संजीव कुमार मौर्य ने बताया कि फुटपाथ को छोटा करने पर विचार किया जा रहा है और जहां सड़कें संकरी होंगी, वहां इसे लागू किया जाएगा। इस परियोजना से राजेंद्र नगर क्षेत्र एक आधुनिक व्यावसायिक केंद्र के रूप में उभरेगा।
परियोजना के खंड और लागत
नगर निगम ने इस विकास कार्य को तीन प्रमुख खंडों में विभाजित किया है। पहले खंड में सलेक्शन पॉइंट से शिवाजी चौक होते हुए केजीएन फर्नीचर तक के मार्ग को 22.95 करोड़ रुपये से संवारा जाएगा। दूसरे खंड में स्वयंवर बारात घर से शिवाजी चौक और श्रीराम जानकी मंदिर तक के हिस्से पर 30.23 करोड़ रुपये खर्च होंगे। अंतिम खंड के रूप में आईवीआरआई सड़क से रतन स्वीट्स होते हुए स्वयंवर बारात घर तक के मार्ग को 26.45 करोड़ रुपये की लागत से आधुनिक बनाया जाएगा। इन कार्यों में बिजली के तारों को भूमिगत करना और अन्य सुंदरीकरण कार्य भी शामिल हैं।