फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   The widening of Bareilly-Sitaganj highway is not picking up speed

Bareilly News: बरेली-सितारगंज हाईवे के चौड़ीकरण की नहीं पकड़ पा रही गति

Tue, 10 Jun 2025 02:49 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 10 Jun 2025 02:49 AM IST
विज्ञापन
The widening of Bareilly-Sitaganj highway is not picking up speed
बरेली। बरेली-सितरागंज हाईवे के चौड़ीकरण का काम गति नहीं पकड़ पा रहा है। अभी तक भू-स्वामियों को मुआवजा नहीं बंट पाया है। बरेली में करीब 95 प्रतिशत भू-स्वामियों को मुआवजा बंटा है। जबकि, पीलीभीत में मुआवजा पाने वाले किसान लगभग 84 प्रतिशत हैं। मुआवजा न बंटने का कारण किसी का मामला न्यायालय में चलने का तो तो किसी का हिस्सा बंटवारे में फंसा होना बताया जा रहा है। कुछ भू-स्वामियों के बाहर होने की तो कुछ बारे में खोज खबर न मिलने की बात कही जा रही है।
विज्ञापन

हाईवे चौड़ीकरण का कार्य मार्च 2026 में पूरा किया जाना है। एनएचएआई के साइट इंजीनियर मयंक मिश्र ने बताया कि बरेली से पीलीभीत तक 32.5 किमी हाईवे का चौड़ीकरण हो रहा है। इसमें अब तक 27 प्रतिशत कार्य पूरा हो गया है और ठेकेदार को 20 प्रतिशत भुगतान भी हो गया है। पीलीभीत से सितारगंज तक हाईवे चौड़ीकरण में बारिश की समस्या आड़े आ सकती है। इसलिए काम में देरी होगी। पिछले साल पीलीभीत में मुआवजे की घपलेबाजी में करीब तीन महीने काम बंद था। अब वन विभाग व सिंचाई विभाग से गतिरोध उत्पन्न हो रहा है। साइट इंजीनियर ने बताया कि विभाग से उनकी बातचीत हो गई है जहां गतिरोध है उसे समाप्त किया जा रहा है। हाईवे पर एक स्थान पर सिंचाई विभाग की कैनाल पड़ रही है, उसका भी निस्तारण जल्द हो जाएगा। 273 किसानों को 12.70 करोड़ रुपये का मुआवजा दिया जाना अभी तक बकाया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed