{"_id":"5eb84b028ebc3e9097269dbe","slug":"the-wholesale-business-of-footwear-and-hosiery-will-also-get-a-discount-in-lockdown-bareilly-news-bly4054231105","type":"story","status":"publish","title_hn":"लॉकडाउन में अब फुटवियर और होजरी के थोक कारोबार को भी मिलेगी छूट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लॉकडाउन में अब फुटवियर और होजरी के थोक कारोबार को भी मिलेगी छूट
Mon, 11 May 2020 03:55 AM IST
बरेली ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, बरेली
अमर उजाला नेटवर्क, बरेली
Published by: बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 11 May 2020 03:55 AM IST
विज्ञापन
demo pic
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रशासन ने लॉकडाउन में कपड़ा के बाद अब दूसरे व्यापारियों को भी राहत देने की तैयारी शुरू कर दी है। डीएम ने कपड़ा के थोक व्यापारियों को तीन दिन कारोबार करने की अनुमति दी थी। हालांकि फुटवियर, होजरी सहित कई दूसरी ट्रेड के होलसेल व्यापारियों ने भी राहत मांगी थी। डीएम का कहना है कि एडीएम सिटी और एडीएम प्रशासन को व्यापारियों की लिस्ट तैयार कर केवल होलसेल व्यापार की अनुमति देने के लिए शेड्यूल बनाने के निर्देश दे दिए गए हैं।
विज्ञापन
कपड़ा के थोक व्यापारियों ने हाल में डीएम नितीश कुमार से मिलकर यह दिक्कत बताई थी कि उनका काफी माल फंसा है। उन्हें ग्रामीण या ग्रीन जोन वाले जिलों में जहां मार्केट खुल रहा है, वहां माल सप्लाई करने की अनुमति दे दी जाए। डीएम ने कपड़ा व्यापारियों को दुकान पर सीधी बिक्री किए बगैर केवल माल आपूर्ति करने की तीन दिन के लिए अनुमति दी थी, जो रविवार को समाप्त गई। इसी तरह फुटवियर, होजरी सहित दूसरे व्यापारियों को भी राहत मिल सके, इसके लिए डीएम ने एडीएम प्रशासन वीके सिंह और एडीएम सिटी महेंद्र कुमार सिंह को व्यापारियों की लिस्ट तैयार करने के साथ ही यह भी निर्देश दिए हैं कि वे इसका शेड्यूल भी बनाए कि कौन दुकानदार कब और कितने दिनों तक कारोबार कर सकते हैं।
विज्ञापन
प्रशासन केवल होलसेल दुकानदारों को राहत देने की कोशिश कर रहा है ताकि वे थोक में माल की आपूर्ति कर सकें। अगर नियमों का उल्लंघन किया तो इस निर्णय को तत्काल वापस ले लिया जाएगा। -नितीश कुमार, डीएम
विज्ञापन विज्ञापन