फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   The white collar people who were provided luxury by Suryakant, have also distanced themselves

Bareilly News: जिन सफेदपोशों को ऐश कराता था सूर्यकांत, उन्होंने भी किया किनारा

Sun, 08 Jun 2025 02:53 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 08 Jun 2025 02:53 AM IST
विज्ञापन
The white collar people who were provided luxury by Suryakant, have also distanced themselves
बरेली। भाजपा महानगर मंत्री पद से हटाया गया सूर्यकांत मौर्य निवेशकों की मेहनत की कमाई से जिन सफेदपोशों को लाभ पहुंचाता था, अब उन्होंने भी उससे पल्ला झाड़ लिया है। उसने अपनी बहन, भांजों को भी इसी धंधे में सेट कर दिया था। ये लोग आज भी बरेली के निवेशकों से वसूली कर रहे हैं और सब सही होने का दिलासा दे रहे हैं।
विज्ञापन

कटरा चांद खां निवासी सूर्यकांत पार्टी में जरूरत से ज्यादा सक्रिय रहता था, ताकि जब गबन हो तो राजनीतिक संबंधों के जरिये गर्दन बचाई जा सके। सूर्यकांत चुनाव में नेताओं का साथ देता था और भाई शशिकांत के साथ बड़े नेताओं के कार्यक्रम का इंतजाम कराता था। नेताओं की जन्मदिन पार्टी का का आयोजन भी करता था। इन कार्यक्रमों में लाखों रुपये खर्च होते थे। रुपये खर्च करने के कारण सूर्यकांत की पहचान लखनऊ तक के नेताओं से थी।
विज्ञापन

अब सत्ताधारी नेताओं के साथ सूर्यकांत के जन्मदिन मनाते हुए, हार पहनाते हुए और उनके साथ कार्यक्रम करते हुए फोटो वायरल हो रहे हैं।
पार्टी ने भी उससे किनारा कर लिया है। ऐसे में अब तक उसकी सिफारिश में अधिकारियों को कॉल करने वाले नेताओं ने भी अपने कदम पीछे खींच लिए हैं।
दो मामले दर्ज कर और सौ से ज्यादा शिकायतें लेकर बदायूं पुलिस की एसआईटी दोनों भाइयों व उनके गुर्गों की तलाश कर रही है। बरेली पुलिस भी अब सक्रिय हो सकती है और आरोपियों की गिरफ्तारी का रास्ता साफ हो सकता है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed