फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   The western gate of Bareilly College will remain closed for 15 days

15 दिन तक बंद रहेगा बरेली कॉलेज का पश्चिमी गेट

Tue, 12 Oct 2021 02:22 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 12 Oct 2021 02:22 AM IST
विज्ञापन
The western gate of Bareilly College will remain closed for 15 days
Bareilly college

नाला चौड़ा करने के लिए गेट के पास शुरू हुई खुदाई

विज्ञापन
बरेली। विकास भवन रोड स्थित बरेली कॉलेज गेट पर नाला चौड़ीकरण के लिए चल रही खुदाई से आवागमन प्रभावित हो गया है। छात्र-छात्राओं को नाले में उतरकर कॉलेज में प्रवेश करना पड़ रहा है। विद्यार्थियों की ओर से हुई शिकायत पर कॉलेज प्रशासन ने निर्माणदायी संस्था को तेजी से कार्य पूरा कराने के लिए पत्र लिखा है। इसमें करीब 15 दिन का वक्त लगने की उम्मीद है।
सोमवार सुबह नौ बजे नाला निर्माण के लिए नगर निगम के ठेकेदार ने खुदाई शुरू की। श्यामगंज से होकर गांधी उद्यान तक नाला चौड़ीकरण के लिए खुदाई होनी है। सुबह करीब 11 बजे बरेली कॉलेज गेट के ठीक सामने खुदाई शुरू हुई। करीब पांच फीट चौड़ाई और आठ फीट तक गहरी खुदाई कर दी गई। जिसकी वजह से आवागमन पूरी तरह बाधित हो गया। प्रवेश के लिए कॉलेज पहुंच रहे विद्यार्थियों को नाले में उतरकर कॉलेज जाना पड़ रहा है। कॉलेज प्रशासन के मुताबिक, पूर्वी गेट से सभी विद्यार्थियों के प्रवेश होने से जाम लगने की आशंका है। लिहाजा नगर निगम को पत्र लिखकर तेजी से कार्य पूरा कराने को कहा गया है।
विज्ञापन

फिलहाल कॉलेज में प्रवेश प्रक्रिया चल रही है। अगर निर्माण कार्य जल्द पूरा न हुआ तो कक्षाएं शुरू होने से काफी दिक्कत की आशंका है। नाला खुदाई से निकली मिट्टी पर चढ़कर रोड पार करने से हादसे की आशंका से इनकार नहीं किया जा सकता। प्राचार्य डॉ. अनुराग मोहन ने बताया कि निर्माणदायी संस्था की वार्ता में करीब 15 दिन में निर्माण कार्य पूरा होने की उम्मीद जताई गई है। इसलिए करीब दो हफ्ते आवागमन प्रभावित रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed