फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   The weather will change .. icy wind will run after two days

बदलेगा मौसम.. दो दिन बाद चलेगी बर्फीली हवा

Sun, 27 Dec 2020 12:06 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 27 Dec 2020 12:06 AM IST
विज्ञापन
The weather will change .. icy wind will run after two days
demo photo - फोटो : अमर उजाला।

शनिवार को खिली रही धूप मगर सर्द हवा के कारण पारा एक डिग्री लुढ़का
विज्ञापन

अधिकतम तापमान में दर्ज हुई गिरावट, न्यूनतम 5.3 डिग्री सेल्सियस

बरेली। कड़ाके की ठंड के बाद पांच दिनों से खिल रही धूप का असर भी सर्द हवा के चलते बेअसर साबित हो रहा है। शनिवार को सुबह से शाम तक चटख धूप खिलने के बावजूद तापमान में करीब एक डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट दर्ज हुई। मौसम विभाग ने दो दिन बाद फिर मौसम बदलने की आशंका जताई है।
मौसम अनुसंधान केंद्र के निदेशक डॉ. जेपी गुप्ता के मुताबिक, करीब दो दिन पहले शहर में शीतलहर चलने के आसार थे मगर हवाओं की तीव्रता कम होने से लोगों को ठंड से राहत मिली। हालांकि अब एक बार फिर से मौसम के रुख में परिवर्तन दर्ज होने का संकेत मिल रहा है। हवाओं की गति में बढ़त हुई तो 29 और 30 दिसंबर दो दिन तक बर्फीली हवा का सामना करना पड़ सकता है। इसके बाद फिर हवा की दिशा बदलेगी और आसमान साफ होने से चटख धूप खिलने से राहत मिलेगी।
विज्ञापन

डॉ. गुप्ता ने बताया कि शुक्रवार की देर रात क ोहरा हावी हुआ और सर्द हवा ने शहर में प्रवेश कि या। शनिवार सुबह आठ बजे के बाद तेज धूप खिली जो शाम चार बजे तक रही मगर सर्द हवा के चलते धूप बेअसर रही और तापमान में गिरावट दर्ज हुई। शाम को फिर से ठिठुरने का सिलसिला शुरू हो गया। शनिवार को अधिकतम तापमान सामान्य से दो डिग्री कम 19.8 डिग्री और न्यूनतम 5.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। नमी का स्तर 91 फीसदी दर्ज हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed