{"_id":"64e7c705c5d4a392ae0473e1","slug":"the-weather-is-pleasant-due-to-drizzle-clouds-will-hover-even-today-bareilly-news-c-4-bly1005-234277-2023-08-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: रिमझिम से मौसम खुशगवार, आज भी मंडराएंगे बादल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: रिमझिम से मौसम खुशगवार, आज भी मंडराएंगे बादल
विज्ञापन
बरेली। पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता से तीसरे दिन दिनभर हल्की बारिश और रिमझिम का सिलसिला जारी रहा। तापमान में दर्ज हुई गिरावट के बाद हवा हल्की ठंड का अहसास कराती रही। मौसम विभाग ने शुक्रवार को भी बादल मंडराने से राहत के आसार जताए हैं।
आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ विशेषज्ञ अतुल कुमार के मुताबिक शुक्रवार दोपहर पश्चिमी विक्षोभ के पूर्व की ओर खिसकने के आसार हैं। ऐसे में सक्रियता कम होने से बादलों के छंटने की संभावना है। हल्की धूप निकलेगी और बादल मंडराएंगे, लेकिन तेज बारिश के आसार नहीं है। अगले चार दिन तक बादलों के मंडराने से राहत मिलते रहने की संभावना है।
अधिकतम तापमान सामान्य से पांच डिग्री कम 28.4 डिग्री और न्यूनतम 23.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। जो सामान्य से तीन डिग्री कम रहा। हवा में नमी सौ फीसदी और गति नौ किमी. प्रति घंटे रही। तीन दिनों में अब तक 171 मिमी. बारिश दर्ज की जा चुकी है।