{"_id":"5f17419f8ebc3e9fc31d9f41","slug":"the-weather-is-happy-due-to-rain-relief-from-humiditythe-weather-is-happy-due-to-rain-relief-from-humidity-bareilly-news-bly4135479116","type":"story","status":"publish","title_hn":"बारिश से खुशगवार हुआ मौसम, उमस से मिली राहत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बारिश से खुशगवार हुआ मौसम, उमस से मिली राहत
विज्ञापन
मंगलवार को हुई बारिश के बाद मौसम खुशगवार हो गया।
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
मौसम विभाग ने दो दिन तक हल्के बादल छाए रहने के जताए आसार
विज्ञापन
बरेली। धूप और उमस से बेहाल लोगों को दो दिनों से खासी राहत मिली है। बीते 24 घंटे में 15.8 एमएम बारिश से मौसम खुशगवार हो गया है। विशेषज्ञों के मुताबिक, राहत का यह दौर अभी जारी रहेगा। करीब पांच दिनों तक हल्के बादल छाए रहेंगे। अनुकूल माहौल मिलने पर झमाझम बारिश की उम्मीद जताई है।
आंचलिक मौसम अनुसंधान केंद्र के डायरेक्टर डॉ. जेपी गुप्ता के मुताबिक, हवाओं की बदली दिशा और मानसून की वजह से लोगों को राहत मिल रही है। बीते दिनों उच्च वायुदाब होने की वजह से बादल होने के बावजूद बारिश नहीं हो पा रही थी। दो दिन पहले देर रात अचानक निम्न वायुदाब बनने से सुबह बारिश हुई थी। सोमवार दोपहर और फिर मंगलवार को भी बारिश हुई। हालांकि, दिन में हल्की धूप खिलने से उमस रही। मगर देर शाम आधे घंटे तक हुई बारिश के बाद मौसम खुशगवार हो गया। अधिकतम तापमान 33.0 डिग्री और न्यूनतम 24.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।