फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   The walls of Atal Residential School cracked even before its inauguration

Bareilly News: अटल आवासीय विद्यालय के उद्घाटन से पहले ही चटकी दीवारें

Mon, 24 Mar 2025 02:12 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 24 Mar 2025 02:12 AM IST
विज्ञापन
The walls of Atal Residential School cracked even before its inauguration
नवाबगंज फोटो 2 अटल आवासीय विद्यालय के प्रशासनिक भवन की दीवार में आई दरारें
जानकारी होने पर कमिश्नर ने लगाई फटकार
विज्ञापन

नवाबगंज। तहसील नवाबगंज के अधकटा नजराना गांव में बने अटल आवासीय विद्यालय के निर्माण पर लोगों ने सवाल उठने शुरू कर दिए हैं। लगभग 71 करोड़ की लागत से बने अटल आवासीय विद्यालय के प्रशासनिक भवन की दीवारों में दरारें आ गई हैं। भारी भरकम बजट से तैयार विद्यालय का मुख्यमंत्री के हाथों शुभारंभ होना है। इसको लेकर तीन दिन पहले विद्यालय निरीक्षण के लिए पहुंची कमिश्नर सौम्या अग्रवाल और डीएम ने नाराजगी जाहिर की है।
अधकटा नजराना गांव में 71 करोड़ की लागत और 15 एकड़ की भूमि में विद्यालय का निर्माण कराया गया है। डीएम रविंद्र कुमार और कमिश्नर सौम्या अग्रवाल ने ईंट और सरिया की गुणवत्ता सुधारने के आदेश कार्यदायी संस्था को दिए थे। विद्यालय का लगभग निर्माण पूर्ण हो चुका है। इसी माह मुख्यमंत्री के हाथों शुभारंभ होना है। इसके लिए जिला प्रशासन ने वहां डेरा डाल दिया है।
विज्ञापन

तीन दिन पहले कमिश्नर सौम्या अग्रवाल ने दीवार को देखकर नाराजगी जाहिर कर चुकी हैं। साथ की कार्यदायी संस्था को सही कराने के आदेश दिए हैं, लेकिन शायद कार्यदायी संस्था ने कमिश्नर के आदेश को भी हवा में उड़ा दिया है। हालांकि निर्माण कार्य जब तक पूर्ण नहीं हो जाता, तब तक कमिश्नर और डीएम ने विद्यालय को सुपुर्द न करने के आदेश दिए हैं। विद्यालय के पश्चिम व पूर्व की दिशा की दीवारों में ऐसी दरारें दखी गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

-
कहीं कोई दीवार में दरार नहीं
भवन मानक के अनुसार बनाया गया है। कहीं कोई दीवार में दरार नहीं है। कोई तकनीकी चीज होगी। अधिकारियों ने निरीक्षण किया है। विद्यालय का निर्माण ठीक है। शीघ्र इसका शुभारंभ भी हो जाएगा।

-पवन मिश्रा, कार्यदायी संस्था के सदस्य
--
विद्यालय का निर्माण अभी पूरा नहीं हुआ है। निर्माण प्रगति पर है। विद्यालय को निर्माण करने वाली संस्था ने हैंडओवर नहीं किया है। यदि ऐसा है तो जांच कराई जाएगी। यदि दीवार में कही दरार है तो उसको सही कराया जाएगा।
-अजय कुमार उपाध्याय, एसडीएम नवाबगंज
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed