फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   The wall of goodness becomes a pile of filth, the needy are not getting clothes

Bareilly News: नेकी की दीवार बनी गंदगी का अंबार, जरूरतमंदों को नहीं मिल रहे कपड़े

Mon, 12 Jan 2026 02:44 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 12 Jan 2026 02:44 AM IST
विज्ञापन
The wall of goodness becomes a pile of filth, the needy are not getting clothes
आंवला। लगभग चार साल पहले रामलीला गेट के समीप खाली जगह पर नगर पालिका ने नेकी की दीवार शुरू की थी। यहां पर करीब दो लाख रुपये की लागत से एक कमरा भी बनवाया था। इस दीवार का उद्देश्य था कि जरूरतमंदों को पहनने के लिए कपड़े मिल सकें, लेकिन शर्त थी कि कपड़े साफ-सुथरे हों। लोग घरों में जो कपड़े इस्तेमाल नहीं करते थे। वो ऐसे कपड़ों को यहां पर रख कर चले जाते थे। जरूरतमंद लोग भी अपने हिसाब से कपड़े छांट कर पहनते थे और ले जाते थे। शहर के लोगों व पालिका का नेकी की दीवार के पीछे का उद्देश्य भले ही नेक रहा हो, लेकिन इस उद्देश्य को कुछ लोगों ने खराब कर दिया है।
विज्ञापन


दिवाली के त्योहार के समय में जब हर घर में साफ सफाई होती थी और लोग अपने इस्तेमाल किए गए कपड़ों को नेकी की दीवार पर फेंक कर चले जा रहे हैं। उसमें ऐसे भी कपड़े थे जो पहनने के लायक भी नहीं होते है। कपड़ों की तादाद इतनी ज्यादा होने लगी कि यहां कूड़े का ढेर जैसा बन गया। आलम यह हो गया है कि अब अच्छे कपड़े भी बेकार हो रहे हैं। करीब दो साल पहले जब यहां पर गंदे कपड़ों का बड़ा ढेर लग गया तो पालिका ने इस जगह की सफाई कराकर इसमें ताला डाल दिया, तब से नेकी की दीवार का कमरा बंद पड़ा हुआ है। इसके आसपास नगर पालिका के वाहन खड़े रहते हैं। संवाद
विज्ञापन

----
लोग इसमें गंदे कपड़े व कूड़ा फेंकने लगे। इसलिए इसमें ताला डाल दिया गया है। कोशिश रहेगी कि आगामी समय में इस का सदुपयोग हो।
- जितेंद्र कुमार, अधिशासी अधिकारी, नगर पालिका परिषद, आंवला
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed