फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   The voice was raised from Pilibhit against the emergency

आपातकाल के खिलाफ पीलीभीत से बुलंद हुई थी आवाज

Wed, 22 Jun 2022 11:51 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 22 Jun 2022 11:51 PM IST
विज्ञापन
The voice was raised from Pilibhit against the emergency
पीलीभीत। देश में 25 जून 1975 को तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने आपातकाल लागू किया था। इसके बावजूद वह सत्ता के विरोध की ज्वाला को शांत नहीं कर पाई थीं। उस दौर में पीलीभीत एक ऐसा शहर था जहां इमरजेंसी के खिलाफ आक्रोश उभरकर सामने आया था। जनसंघ और आरएसएस के कई दिग्गज नेता शहर में आए थे। आंदोलन की रणनीति बनाई थी। असर यह हुआ कि लोग झुके नहीं बल्कि जेल गए और तत्कालीन सरकार की लोकतंत्र विरोधी नीति का मुखर विरोध किया।
विज्ञापन

इमरजेंसी लागू होने के बाद अगले ही दिन 26 जून को चुनिंदा लोगों की एक छोटी सी बैठक विद्यार्थी परिषद के तत्कालीन पदाधिकारी विश्वमित्र टंडन (अब वरिष्ठ पत्रकार) के निवास पर हुई थी। उस वक्त शहर सरकार विरोधी नारों से पटा पड़ा था और प्रशासन बौखला उठा था। जनसंघ और आरएसएस के नेताओं को ढूंढ ढूंढकर पकड़ा जा रहा था। पीलीभीत सदर विधानसभा क्षेत्र से संयुक्त सोशलिस्ट पार्टी के तत्कालीन विधायक धीरेंद्र सहाय की सबसे पहली गिरफ्तारी 27 जून को सुबह उस वक्त की गई जब वह अपने घर के लॉन में बैठे चाय पी रहे थे। पुलिस ने उनके घर को घेर लिया था। धीरेंद्र सहाय इतने सह्रदय थे कि उन्होंने गिरफ्तारी करने आए दरोगा को भी चाय पिलाई और फिर पुलिस के साथ कोतवाली आ गए।
विज्ञापन

पीलीभीत जेल में कुछ महीने रखने के बाद उन्हें लखनऊ जेल में शिफ्ट कर दिया गया। बाद में उन्हें जमानत मिल गई। अदालत ने उन्हें रिहा कर दिया। उनके बड़े भाई उन्हें घर लाने के लिए जेल पहुंचे लेकिन तब तक प्रशासन की ओर से उन पर मीसा लगा दिया गया। वह जेल में ही रहे। इमरजेंसी समाप्त होने के बाद उनकी रिहाई हो पाई थी। धीरेंद्र सहाय ने इमरजेंसी में यातनाएं सहीं। वे ऐसी थीं कि 25 जून 2017 को शहर में आयोजित एक समारोह में उसका जिक्र करते-करते उनकी आंखें छलक उठीं थीं। अच्छी बात यह थी कि जनता की सहानुभूति उनके साथ जुड़ी और 1977 में वह जनता पार्टी के टिकट पर शहर से दूसरी बार विधायक बने। उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री बनाए गए। 91 वर्ष की उम्र में नौ अप्रैल 2020 को उनका स्वर्गवास हुआ। जब लोग उन्हें याद करते है तो इमरजेंसी के दौर की यादें भी ताजा हो जाती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed