{"_id":"6834d485cc5568f004008e33","slug":"the-viscera-of-santoshs-body-found-in-the-forest-was-preserved-bareilly-news-c-401-1-mrg1002-1360-2025-05-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: जंगल में संतोष के मिले शव का विसरा किया सुरक्षित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: जंगल में संतोष के मिले शव का विसरा किया सुरक्षित
विज्ञापन
मीरगंज। रविवार को हल्दी कला के जंगल में गांव सीहोर के 30 वर्षीय युवक संतोष कुमार का शव मिला। पोस्टमाॅर्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत की वजह स्पष्ट नहीं हो सकी है। पुलिस ने विसरा सुरक्षित कर लिया है।
रविवार दोपहर 12 बजे अपने गांव सीहोर से संतोष कुमार दिल्ली जाने के लिए घर से निकला था। शाम साढ़े चार बजे उसका शव हल्दी कला गांव के जंगल में मिला तो क्षेत्र में सनसनी फैल गई। शाही पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम को भेज दिया था।
संतोष कुमार दिल्ली में अपनी पत्नी सरिता एवं एक वर्ष के लड़के के साथ रहता था। एक कंपनी में नौकरी करता था। थानाध्यक्ष शाही अमित कुमार बालियान ने बताया कि मृतक का विसरा सुरक्षित किया गया है। संवाद