{"_id":"69c2e8e89860b391120701c6","slug":"the-vhp-stopped-a-vehicle-carrying-cattle-the-police-arrived-and-rescued-the-cattle-bareilly-news-c-182-1-sbly1021-106800-2026-03-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: गोवंशों को ले जा रही गाड़ी को विहिप ने रोका, पुलिस ने पहुंचकर गोवंशों को छुड़ाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: गोवंशों को ले जा रही गाड़ी को विहिप ने रोका, पुलिस ने पहुंचकर गोवंशों को छुड़ाया
विज्ञापन
नवाबगंज। दो गर्भवती गोवंशों को लेकर जा रही गाड़ी को कस्बे के बाइपास मार्ग पर विहिप कार्यकर्ताओं ने रोक कर पूछताछ करने लगे। सूचना पर आई पुलिस ने गोवंशों को छुड़ाया। गाड़ी को कब्जे में लेकर चालक समेत दो किशोरों को पकड़ लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
बरेली-पीलीभीत हाईवे पर मंगलवार को पीलीभीत के थाना बरखेड़ा के गांव पचपेड़ा निवासी दो लोगों के दो गोवंशों को पिकअप गाड़ी से रिठौरा की पशु बाजार ले जाया जा रहा था। गाड़ी जैसे ही कस्बे के बाइपास मार्ग पर पहुंची। उसी बीच विहिप के जिलाध्यक्ष बाबूराम गंगवार ने अपने कार्यकर्ताओं के साथ मौके पर पहुंचकर गाड़ी को रोककर जानकारी लेने लगे। इसी बीच सूचना पर आई पुलिस ने दोनों गर्भवती गोवंशों को विहिप के जिला प्रमुख हरीश कुमार के सुपुर्द कर दिया। पुलिस ने गाड़ी को अपने कब्जे में लेकर किशोरों को अपने साथ ले गई।
उपनिरीक्षक सुनील कुमार ने बताया कि दोनों किसानों और उनके गांव के ग्राम प्रधान को पूछताछ के लिए बुलाया गया है। यदि जांच में गोवंश किसानों के निकलते हैं तो उनको सौंप दिए जाएंगे। मामले की जांच की जा रही है, लेकिन चालक की भूमिका संदिग्ध लग रही है। संवाद