फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   The used vehicle business is facing a crisis due to the fall in the prices of new cars.

Bareilly News: नई कारों के दाम घटने से पुराने वाहनों के कारोबार पर मंडराया संकट

Thu, 25 Sep 2025 04:03 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 25 Sep 2025 04:03 AM IST
विज्ञापन
The used vehicle business is facing a crisis due to the fall in the prices of new cars.
बरेली। वस्तु एवं सेवा कर के नए स्लैब से कार की कीमतों में काफी गिरावट हुई है। त्योहारी सीजन में ऑफरों की भी धूम है। स्क्रैप पॉलिसी का लाभ लेने पर अतिरिक्त छूट मिल रही है। इससे पुरानी कारों के बजट में लोग नई कार खरीद रहे हैं। इससे नई कारों का बाजार जहां रफ्तार भर रहा है, वहीं पुरानी कारों के कारोबार पर संकट मंडराने लगा है। कारोबारियों के मुताबिक, तीन दिन से ग्राहक कीमतें पूछकर लौट जा रहे हैं। करीब 50 फीसदी कारोबार प्रभावित होने का अनुमान है।
विज्ञापन

जीएसटी के नए स्लैब लागू होने से 10 लाख की कार पर 85 हजार, 15 लाख पर 51 हजार, 25 लाख कीमत की कार पर 1.66 लाख रुपये कीमत घटी है। त्योहारी सीजन में कारों पर 40 से 70 हजार रुपये तक की छूट मिल रही है। पुरानी कारों को स्क्रैप पॉलिसी के तहत डीलर को देने पर नई कार खरीदने पर रजिस्ट्रेशन समेत कंपनी द्वारा अलग से छूट दी जा रही है। इससे अब पुरानी कारों के बाजार में ग्राहकों की आवाजाही घट गई है। पुरानी कारों के डीलर वीएस तोमर के मुताबिक तीन दिन से खरीदार नहीं आ रहे हैं। जो आए भी, वे कीमत पूछकर लौट गए।
विज्ञापन

रामपुर रोड, पीलीभीत बाइपास, शाहजहांपुर रोड पर पुरानी कारों का बाजार सजता है। यहां करीब 50 कारोबारी हैं जो क्रेता-विक्रेता से दो-दो फीसदी कमीशन लेते हैं। ज्यादातर ऐसे लोग पुरानी कार यहां भेजते हैं जो नई खरीदना चाहते हैं। आठ से दस लाख की चार से पांच साल पुरानी कार की कीमत पांच लाख रुपये लगती है। उस पर भी कई माह तक ग्राहक का इंतजार करना पड़ता है। इससे कार के आरसी की अवधि और कीमत भी घटती जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


20 साल में पहली बार कारोबार पर असर की आशंका
फोटो
पीलीभीत बाइपास की ओर पुरानी कारों का कारोबार कर रहे मंजीत सिंह ने बताया कि 20 साल में पहली बार कारोबार प्रभावित होने की आशंका है। नई कार की कीमत कम होने के साथ अन्य ऑफर्स की वजह से ग्राहक पहले नई कार खरीदना चाहेंगे। बजट कम होने पर ही वे पुरानी कारों की ओर आएंगे। नई कारों के सापेक्ष ही पुरानी कारों की कीमत भी कम करनी पड़ेगी। इससे कमीशन भी कम हो जाएगा।

कीमतों में गिरावट से कारोबार में तेजी की उम्मीद
फोटो
कार कारोबारी अल्पित अग्रवाल के मुताबिक जीएसटी की नई दर लागू होने से नई कार की कीमत न्यूनतम 40 हजार रुपये कम हुई है। साथ ही त्योहारी सीजन पर मिल रहे आकर्षक ऑफर्स की वजह से कारों की बुकिंग में इजाफा हुआ है। पुरानी कारों का बाजार इससे हल्का होगा, पर बंद नहीं हो सकता। नई कार की कीमतें भले ही घटी हैं, लेकिन जिनके पास बजट कम है, वे पुरानी कारों को ही चुनेंगे।

कंपनियों ने रोकी आपूर्ति, दुकानों में कम हो रहा स्टॉक
फोटो
पुराने स्टॉक पर नई एमआरपी दर्ज करने के लिए कंपनियों ने कपड़ा, जूता, इलेक्ट्रॉनिक्स उत्पादों के नए स्टॉक को होल्ड कर दिया है। इस वजह से संबंधित कारोबारी पुराना स्टॉक ही नई दर पर बेच रहे हैं। कपड़ा और फुटवियर कारोबारी नरेंद्र गुप्ता के मुताबिक सर्दियों का स्टॉक मंगाया था, लेकिन कंपनी ने नई एमआरपी दर्ज करने का हवाला देकर दो-तीन दिन बाद स्टॉक भेजने की बात कही है। इलेक्ट्रॉनिक उत्पाद विक्रेता हेमप्रीत के मुताबिक कंपनियों ने पुराने स्टॉक को नई पर दर पर बिक्री की सहमति दे दी है। नया स्टॉक नई एमआरपी के साथ जल्द आ जाएगा। त्योहार पर ग्राहकों को टीवी, फ्रिज, एसी आदि पर ऑफर भी दिए जा रहे हैं।

दवा और बच्चों को दिए जाने वाले दूध की कीमत में भी गिरावट

फोटो
दवा कारोबारी सतीश सेठी के मुताबिक डेढ़ वर्ष तक के बच्चों को दिए जाने वाले डिब्बाबंद दूध पर जीएसटी की दर 18 से पांच फीसदी हो गई है। इससे एमआरपी में 11 फीसदी कमी आई है। 400 ग्राम दूध का डिब्बा अब 30 से 50 रुपये सस्ता मिलेगा। उन्होंने सभी कारोबारियों से घटी दर पर दवाएं और अन्य सामान उपलब्ध कराने की अपील की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed