फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   The Urs of Hazrat Pehalwan Sahib ends with the ritual of Kul

कुल की रस्म के साथ हजरत पहलवान साहब का उर्स खत्म

Fri, 29 Oct 2021 01:12 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 29 Oct 2021 01:12 AM IST
विज्ञापन
The Urs of Hazrat Pehalwan Sahib ends with the ritual of Kul
पहलवान साहब की दरगाह पर कुल रस्म अदा की गई।
उलमा की तकरीर और नातो मनकबत की महफिल सजी
विज्ञापन

बरेली। उर्स-ए-वासिल का बृहस्पतिवार को कुल की रस्म के साथ समापन हो गया। उलमा की तकरीर और महफिल के बाद मुल्क की खुशहाली और अवाम की सलामती के लिए दुआएं की गईं।

नावल्टी स्थित दरगाह शरीफ पर इन दिनों हजरत शाह वासिल शहीद उर्फ पहलवान साहब का चार रोजा 205वां उर्स मनाया जा रहा था। बृहस्पतिवार को उर्स की शुरुआत सुबह कुरान ख्वानी से हुई। इसके बाद तकरीर का कार्यक्रम शुरू हुआ। इसमें कारी फुरकान रजा नूरी और शहर इमाम मुफ्ती खुर्शीद आलम ने हजरत पहलवान साहब की जिंदगी पर रोशनी डाली। साथ ही मुल्क की आजादी के लिए उनकी शहादत का भी जिक्र किया। इसके बाद नबीरे आला हजरत मौलाना तौकीर रजा खां की सरपरस्ती और डॉ. नफीस खान की सदारत में कुल शरीफ की रस्म अदा की गई। आखिर में दरगाह के सज्जादानशीन फरहान रजा खान ने तबर्रुक तकसीम किया। निगरानी उर्स प्रभारी नोमान रजा खान की रही। उर्स की व्यवस्था में इमरान खान, मोहम्मद शफी, नदीम खान, अफजल बेग, इफ्तिखार कुरैशी, शहजाद पठान नियाजी, जाहिद रजा, शारिक बरकाती आदि का सहयोग रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed