{"_id":"69de9c1189d4041f27036773","slug":"the-unmarried-team-won-the-friendly-cricket-match-bareilly-news-c-4-bly1053-864355-2026-04-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: फ्रेंडली क्रिकेट मैच में अविवाहित टीम ने मारी बाजी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: फ्रेंडली क्रिकेट मैच में अविवाहित टीम ने मारी बाजी
Wed, 15 Apr 2026 01:27 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
Updated Wed, 15 Apr 2026 01:27 AM IST
विज्ञापन
बरेली। आलोक नगर, इज्जत नगर स्थित इंटरडिपेन्डेन्ट बैप्टिस्ट चर्च की ओर से ईस्टर पर्व के उपलक्ष्य में फ्रेंडली क्रिकेट मैच का आयोजन किया गया। करमपुर स्थित सेक्रेड हार्ट स्कूल के मैदान में खेले गए मुकाबले में चर्च के विवाहित और अविवाहित पुरुषों की टीमों ने हिस्सा लिया। कलीसिया की दावत के दांव पर लगे इस मुकाबले में अविवाहित टीम ने अपने प्रदर्शन से सभी का दिल जीत लिया।
विवाहित टीम के कप्तान ऋषभ प्रसाद ने टॉस जीता और पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। निर्धारित 12 ओवरों में विवाहित टीम ने 104 रनों का चुनौतीपूर्ण स्कोर खड़ा किया। इस पारी में अंशु चरन, प्रशांत प्रकाश, विक्की राज और स्वयं कप्तान ऋषभ प्रसाद ने बेहतरीन बल्लेबाजी का प्रदर्शन किया। हालांकि, अविवाहित टीम के गेंदबाजों ने भी अपना दबदबा बनाए रखा, जिसमें अंशुमान और राज कुमार सिंह की सटीक स्पिन गेंदबाजी के आगे बल्लेबाजों को खुलकर खेलने में काफी मशक्कत करनी पड़ी।
लक्ष्य का पीछा करने उतरी सारांश सैमुअल की कप्तानी वाली अविवाहित टीम ने आक्रामक शुरुआत की। सलामी बल्लेबाज अंशुमान सिंह और मोहित प्रसाद ने पहले विकेट के लिए 55 रनों की मजबूत साझेदारी कर जीत की नींव रखी। पहला विकेट गिरने के बाद कप्तान सारांश सैमुअल, अमन और राज कुमार सिंह ने मोर्चा संभाला और मैच को एकतरफा बनाते हुए महज 8.1 ओवरों में 106 रन बनाकर लक्ष्य हासिल कर लिया। खेल के अंत में तय हुई शर्त के अनुसार, अब पराजित हुई विवाहित टीम आने वाले रविवार को पूरी कलीसिया के लिए प्रीतिभोज (भोजन) का आयोजन करेगी।