{"_id":"1d860e96bbbabf222ca919764237e955","slug":"the-twist-in-the-tale-love-coaching-director-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोचिंग संचालक की प्रेम कहानी में नया मोड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोचिंग संचालक की प्रेम कहानी में नया मोड़
बरेली
Updated Tue, 01 Mar 2016 02:04 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्रेकअप होने के छह महीने बाद कोचिंग संचालक ने फिर से रिश्ता जोड़ने की जिद की तो लड़की भड़क गई। दोनों परिवार वालों से आमने-सामने आने पर धक्कामुक्की होने लगी। इतना ही नहीं कोचिंग संचालक और लड़की में हाथापाई भी हो गई। लड़की परिवार वालों के साथ मुकदमा दर्ज कराने थाने पहुंची तो समझौते की बात होने लगी। वर्दी वाले ने ही बीच में पड़कर दोनों पक्षों में समझौता कराकर मामला शांत कराया।
बारादरी इलाके में रहने वाले कोचिंग संचालक मोहल्ले में रहने वाली दूसरी बिरादरी की लड़की से मोहब्बत करने लगे। दावा तो उनका यह है कि लड़की भी उन्हें चाहती थी। छह महीने पहले दोनों में किसी बात को लेकर विवाद होने पर ब्रेकअप हो गया। रविवार की दोपहर को लड़की परिवार वालों के साथ थाने पहुंच गई। लड़की ने बताया कि उनके मोहल्ले के लड़के ने उनके साथ छेड़छाड़ की है। विरोध करने पर उससे हाथापाई की गई है। मामले को सुनने के बाद इंस्पेक्टर कमरुल हसन ने कोचिंग संचालक के भाई को बुलवाया तो नई कहानी सामने आई। उन्होंने बताया कि कोचिंग संचालक और लड़की में प्रेम प्रसंग चल रहा था। छह महीने पहले बात बिगड़ी तो लड़की शादी के लिए मना करने लगी। अब लड़की शादी करने के लिए तैयार नहीं है। जबकि उनका भाई शादी करना चाहता है। इसी बात को लेकर विवाद होने पर लड़की के परिवार वालों ने उन्हें काफी खरी खोटी सुनाई और खुद की शिकायत करने के लिए आ गए। विवाद के दौरान उसका भाई भी गुस्से हो गया था। मुकदमा लिखे जाने की तैयारी चल रही थी। इस दौरान एक वर्दी वाला लड़के की पैरवी करने पहुंच गया। उसने दोनों पक्षों को बैठाकर मामला शांत करा दिया। तय यह हुआ कि लड़का अब लड़की को तंग नहीं करेगा।