{"_id":"6afe12362c22dca4f40c9a28","slug":"the-transport-minister-will-inaugurate-the-new-rto-office-building-tomorrow-bareilly-news-c-4-bly1015-1010474-2026-11-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: परिवहन मंत्री कल करेंगे आरटीओ कार्यालय के नए भवन का लोकार्पण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: परिवहन मंत्री कल करेंगे आरटीओ कार्यालय के नए भवन का लोकार्पण
विज्ञापन
बरेली। परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह शुक्रवार को दोपहर एक बजे परसाखेड़ा में नवनिर्मित आरटीओ कार्यालय का लोकार्पण करेंगे। 1,500 वर्गमीटर क्षेत्रफल में 16.72 करोड़ रुपये से इसका निर्माण कराया गया है। फिलहाल, इज्जतनगर रोडवेज बस अड्डे का लोकार्पण कुछ काम अधूरे होने के कारण टल गया है। पहले दोनों परियोजनाओं का साथ लोकार्पण कराने की तैयारी थी।
अब तक ड्राइविंग लाइसेंस के लिए टेस्ट ट्रैक परसाखेड़ा में जबकि आरटीओ कार्यालय शाहजहांपुर रोड स्थित नकटिया में किराये कि भवन में संचालित हो रहा है। नए भवन में सभी अधिकारी एक ही छत के नीचे बैठेंगे। सभी सुविधाएं भी एक जगह मिलेंगी। आरटीओ प्रशासन पंकज सिंह ने बताया कि नवनिर्मित कार्यालय के लोकार्पण के लिए परिवहन मंत्री से समय मांगा था। वह 20 नवंबर को बरेली आएंगे। लोकार्पण के दौरान वन राज्यमंत्री डॉ. अरुण कुमार, पशुधन मंत्री धर्मपाल सिंह भी मौजूद रहेंगे।
आरटीओ कार्यालय का निर्माण जनवरी 2025 में शुरू हुआ था। कार्यदायी संस्था सीएंडडीएस को इसे जुलाई 2026 तक पूरा करना था। समय पर निर्माण पूरा होने के बाद पिछले महीनों कार्यदायी संस्था ने भवन परिवहन विभाग को हस्तांतरित कर दिया। इसके बाद लोकार्पण दिवाली से पहले कराने की तैयारी थी, लेकिन शिक्षक एमएलसी चुनाव की आचार संहिता के कारण इसे टाल दिया गया। अब परिवहन मंत्री का 20 नवंबर को बरेली आना होगा। इसी दौरान वह कार्यालय का लोकार्पण करेंगे।