फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   The tractor fell into a drain while performing a stunt; the student narrowly escaped injury.

Bareilly News: स्टंट करते समय नाले में घुसा ट्रैक्टर, बाल-बाल बचा छात्र

Sun, 01 Feb 2026 01:44 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Updated Sun, 01 Feb 2026 01:44 AM IST
विज्ञापन
The tractor fell into a drain while performing a stunt; the student narrowly escaped injury.
नवाबगंज। मैदान में स्टंट करते समय एक छात्र का ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर नाले में घुस गया। हादसे में छात्र बाल-बाल बचा। पुलिस के पहुंचने से पहले ही स्टंट करने वाले छात्र ट्रैक्टर को बाहर निकालकर घर चले गए।
विज्ञापन

प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि एक निजी स्कूल में शनिवार को इंटरमीडिएट के विद्यार्थियों के लिए विदाई समारोह का आयोजन किया गया था। विदाई समारोह में शामिल होने के लिए कुछ छात्र तीन ट्रैक्टरों से आए। समारोह का समापन होने के बाद ये छात्र नजदीक स्थित मैदान पर स्टंट कर रहे थे।
विज्ञापन

तेज रफ्तार से मैदान पर चक्कर काटने के साथ ही एक-दूसरे से आगे निकलने की होड़ में छात्रों को ट्रैक्टर दौड़ाता देख भीड़ जुट गई। इसी बीच एक ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर मैदान के पास स्थित नाले में घुस गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि जिस ट्रैक्टर से हादसा हुआ, उस पर एक ही छात्र सवार था। हादसे में वह बाल-बाल बचा। गनीमत रही कि आसपास खड़े लोग चपेट में नहीं आए।हादसे के बाद जैसे-तैसे छात्रों ने ट्रैक्टर को बाहर निकाला और मौके से चले गए। सूचना पर पुलिस भी पहुंच गई। कोतवाल अरुण कुमार ने बताया कि मामला संज्ञान में आया है। स्कूल प्रबंधन के साथ ही अभिभावकों को भी बच्चों को स्टंट करने से रोकना चाहिए।

शुक्रवार को रील बनाते समय गई थी युवक की जान
क्षेत्र में शुक्रवार को ही रील बनाते समय रिछोला गांव निवासी मोहम्मद फैजान (22 वर्ष) की मौत हो गई थी। अनियंत्रित होकर फिसलने के बाद स्लैब उसके ऊपर गिर गया था। शनिवार को गमगीन माहौल में शव को सुपुर्दे खाक किया गया। आए दिन हादसे होने के बाद भी लोग सबक नहीं ले रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed